फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे टेस्ट में पहले श्रीलंका और अब पाक के छूटे पसीने

Sat, 04 Jul 2015 07:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों की शानदार बॉलिंग के चलते पाक क्रिकेट टीम की हालत पस्त हो गई। पाक टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक  209 रन पर अपने 9 विकेट गंवा चुकी थी।
विज्ञापन


श्रीलंकाई टीम के 278 रनों के जवाब में पाक टीम में सरफराज अहमद (72 नाबाद) और अजहर अली (52) को छोड़कर बाकी बल्लेबाज नहीं चले।

पाक टीम ने अपने चार विकेट 91 रन पर गंवा दिए। गेंदबाजी में दम्मिका प्रसाद और नुवान प्रदीप ने तीन-तीन विकेट लिए।

इससे पहले श्रीलंकाई बल्लेबाजी भी खास नहीं रही। दिमुथ करुनत्ने के शानदार शतक को छोड़ दे तो बाकी के बल्लेबाज फिफ्टी भी नहीं बना सके।

टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। पाक टीम की ओर गेंदबाजी में हीरो यासिर शाह ने सर्वाधिक 5 विकेट झटके। इससे पहले दोनों टीम एक-एक मैच की जीत के साथ बराबरी पर चल रहे है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें