फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले श्रीलंका ने हथुरुसिंघा को हटाया, रत्नायके को मिली कोच की जिम्मेदारी

Thu, 08 Aug 2019 05:36 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चंडिका हथुरुसिंघा - फोटो : social media
विज्ञापन

श्रीलंका के क्रिकेट अधिकारियों ने बुधवार को मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघा को निलंबित कर दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए अस्थाई विकल्प नियुक्त किया है। क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने कहा कि हथुरुसिंघा की स्थिति पर अंतिम फैसला किए जाने तक श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज रुमेश रत्नायके को अंतरिम कोच बनाया गया है। हथुरुसिंघा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से नहीं जुड़ेंगे। मैं आपको विस्तृत जानकारी नहीं दे सकता क्योंकि यह कानूनी मुद्दा बन सकता है।’खेल मंत्री हारिन फर्नांडो ने इस महीने कहा था कि हथुरुसिंघा को 14 अगस्त को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही श्रीलंका की घरेलू टेस्ट सीरीज की शुरुआत तक पद छोड़ने और नए कोच के लिए जगह बनाने का समय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें