फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर मेंडिस ने क्रिकेट को कहा अलविदा, कैरम बॉल से करते थे परेशान

Thu, 29 Aug 2019 08:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 70 विकेट 19 टेस्ट मैचों में 34.77 की औसत से झटके हैं 
  • 152 विकेट 87 वनडे मैचों में 21.86 की औसत से लिए हैं 
  • 66 विकेट 39 टी-20 मैचों में 14.42 की औसत से चटकाए हैं 
विज्ञापन
अजंता मेंडिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिस्ट्री स्पिनर के नाम से मशहूर और कैरम बॉल के जनक श्रीलंका के स्पिनर अजंता मेंडिस ने बुधवार को क्रिकेट को अलविदा कहा दिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। 2008 में भारत के खिलाफ क्रिकेट में पदार्पण करने वाले 34 वर्षीय स्पिनर ने अचानक से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। कैरम बॉल से विरोधियों को परेशान करने वाले मेंडिस ने अपने करियर में 288 विकेट झटके थे। 

टी-20 में बेस्ट गेंदबाजी का रिकॉर्ड:
क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में बेस्ट गेंदबाजी कर रिकॉर्ड मेंडिस के नाम है। उन्होंने 2012 वर्ल्ड टी-20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 रन देकर 6 विकेट लिए थे। 
विज्ञापन


वन-डे में सबसे तेज 50 विकेट का रिकॉर्ड:
वनडे में सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी मेंडिस के नाम ही है। उन्होंने सिर्फ 19 मैचों में 50 विकेट पूरे कर भारत के तेज गेंदबाज अजित अगरकर (23 मैच, 50 विकेट) का रिकॉर्ड तोड़ा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें