फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेराथ के विश्व रिकॉर्ड से बांग्लादेश की करारी हार, श्रीलंका 1-0 से आगे

Sun, 12 Mar 2017 11:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेराथ के दमदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में 259 रन से हरा दिया। हेराथ ने दूसरी पारी में छह विकेट लिए और वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल लेफ्ट आर्म स्पिनर बन गए। श्रीलंका ने दूसरी पारी छह विकेट पर 274 रन पर घोषित कर बांग्लादेश को 457 रन का लक्ष्य दिया। 
विज्ञापन


मेहमान टीम पांचवें और अंतिम दिन 197 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने इस जीत के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। हेराथ ने 23वीं बार पांच या उससे अधिक विकेट झटके और उनके नाम कुल 366 विकेट हो गए। उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज लेफ्ट आर्म स्पिनर डेनियल वेटोरी (362 विकेट) को पछाड़ा। 

बांग्लादेश की ओर से सौम्य सरकार ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज लिट्टन दास ने 35 रन का योगदान दिया। हेराथ के अलावा ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा ने दो विकेट लिए। दूसरा टेस्ट 15 मार्च से कोलंबो में खेला जाएगा जो बांग्लादेश टीम का 100वां टेस्ट होगा। 
विज्ञापन


‘मैं कह सकता हूं कि यह एक बड़ी उपलब्धि है लेकिन मैं हर व्यक्ति का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुझे समर्थन दिया- सपोर्ट स्टाफ और मेरे परिवार का भी धन्यवाद। इसमे सभी का योगदान रहा और मैं सभी का धन्यवाद देता हूं। जीत टीम के योगदान से मिलती है और इस जीत में सभी की भागीदारी रही।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें