फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, तीसरे वनडे में केवल जीत के लिए खेलेंगे

विज्ञापन
चमारा कप्पुगदेरा
विज्ञापन
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कार्यकारी कप्तान चमारा कप्पूगेदरा ने रविवार को भारत के खिलाफ पल्लेकल में खेले जाने वाले तीसरे वनडे से पहले कहा  कि दूसरे वनडे में श्रीलंकाई टीम ने जो जज्बा दिखाया उससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है कि वो मौजूदा सीरीज में भारत को मात दे सकते हैं। 
विज्ञापन


कप्पूगेदरा ने इस बात से इंकार किया कि खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कमजोर है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम को दूसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन के बाद सीरीज में पहली बार लय हासिल कर ली है लेकिन अभी जीत का स्वाद चखना बाकी है। कप्पूगेदरा ने कहा, हम संघर्ष कर रहे हैं लेकिन टीम में माहौल अच्छा है। पिछल मैच में हम जिस तरह खेले उससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। पूरी टीम संगठित है और हम आशा करते हैं कि हम जीत हासिल करने में सफल होंगे। पिछले मैच के बाद हमारा विश्वास बढ़ा है कि हम सीरीज में भारत को मात दे सकते हैं। 

धनंजय ने सीरीज में फूंकी नई जान

अकिला धनंजय
दूसरे वनडे में 53 रन देकर 6 विकेट हासिल करने वाले स्पिनर अकिला धनंजय ने सीरीज नें नई जान फूंक दी है। नहीं तो इससे पहले टेस्ट सीरीज अब तक खेले गए सभी मुकाबले एकतरफा नजर आ रहे थे। कप्पूगेदरा ने कहा, हम एक परेशानी से पार पा लें तो सारी चीजें सही हो जाएंगी। पिछले मैच में हार के बाद हम निराश थे लेकिन हम इसके सकारात्मक पहलुओं को आगे लेकर चलना चाहते हैं। मैं आशा करता हूं कि खिलाड़ी अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

पिछले मैच में स्लो ओवर रेट के कारण उपुल थरंगा पर दो मैचों का प्रतिबंध लगा। इसके बाद कप्पूगेदरा को टीम का कमान सौंपी गई है। टेस्ट कप्तान दिनेश चांदीमल के टीम में शामिल होने के बावजूद उन्हें टीम में शामिल किया जाना आश्चर्यजनक है। ऐसे में टीम की कमान संभालने पर उन्होंने कहा, मैंने अपनी स्कूल, राज्य और क्लब मैचों में अपनी टीम की कप्तानी की है। मेरे लिए राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करना बड़े सम्मान की बात है। मैं यह जिम्मेदारी हासिल करके खुश हूं। यह मेरे लिए एक चुनौती है और मैं इसके लिए तैयार हूं। एक टीम के रूप में हम बहुत सी चीजों पर चर्चा करते हैं। हम जिन मुद्दों पर बात करते हैं अभ्यास में उन्हें हमें शामिल करना चाहिए। 
 
विज्ञापन

अंतिम ग्यारह के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं

दिनेश चांदीमल - फोटो : getty
तीसरे मैच के लिए टीम कॉम्बिनेशन के बार में कप्पूगेदरा ने कहा, हमने अभी इस बारे में निर्णय नहीं लिया है। हमे सभी विकल्पों पर ध्यान दे रहे हैं। अभी ये कह पाना मुश्किल है कि कौन सा खिलाड़ी ओपनिंग करेगा और कौन मध्यक्रम में खेलेगा। इसका निर्णय चयनकर्ता करेंगे। चांदीमल और लहिरू थिरामाने की चोटिल खिलाड़ियों की जगह टीम में वापसी हुई है। धनुष्का गुणाथिलका चोटिल हैं और थरंगा 2 मैचों के लिए प्रतिबंधित हैं। पिछले मैच में हमने जो बदलाव किए थे वो हमारे प्लान के अनुरूप थे। अभी हम अगले तीन मैचों की तरफ नहीं देख रहे हैं हमारा ध्यान केवल अगले मैच में जीत हासिल करने पर है। टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को जगह मिलेगी जो मैच जिताने में सक्षम हैं। 

सीरीज में अभी तीन मैच बाकी हैं और मेजबान टीम को 2019 विश्वकप में सीधे क्वालीफिकेशन के लिए 2 मैच जीतने जरूरी है। इस बारे में श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, मैं ये नहीं कहता कि ये चीजें मायने नहीं रखती। लेकिन हमारा ध्यान केवल कल के मैच में जीत हासिल करने पर है। इसके अलावा हमारा ध्यान किसी और चीज पर नहीं है। अगले मैच में जीत हासिल करना हमारे लिए बेहद जरूरी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें