फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा: श्रीलंका के इस तेज गेंदबाज पर 6 साल का प्रतिबंध, मैच फिक्स करने की कोशिश में हुई कार्रवाई

Wed, 28 Apr 2021 05:06 PM IST
कुमार संभव खेल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोएसा पर यह प्रतिबंध 31 अक्टूबर 2018 से लागू होगा। यह वह तारीख है, जब उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
नुवान जोएसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज और कोच नुवान जोएसा को मैचों को फिक्स करने की कोशिश और संदिग्ध भारतीय सट्टेबाजों की भ्रष्ट पेशकश का खुलासा नहीं करने का दोषी पाया गया। इसके बाद उन्हें सभी तरह की क्रिकेट से छह साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोएसा पर यह प्रतिबंध 31 अक्टूबर 2018 से लागू होगा। यह वह तारीख है, जब उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया था।

आईसीसी की इंटीग्रिटी यूनिट के महाप्रबंधक अलेक्स मार्शल ने विज्ञप्ति में कहा, 'राष्ट्रीय टीम के कोच के रूप में उन्हें आदर्श स्थापित करना चाहिए था। इसके बजाय वह भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होकर भ्रष्ट बन गए और अन्य को भी इसमें संलिप्त करने का प्रयास करने लगे। मैचों को फिक्स करना खेल सिद्धांतों के साथ धोखा है। हमारे खेल में इसे सहन नहीं किया जाएगा।'
विज्ञापन


श्रीलंका की तरफ से 30 टेस्ट और 95 वनडे खेलने वाले 42 वर्षीय जोएसा पर 2017 में यूएई में आयोजित टी-10 टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंकाई टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के लिए 2018 में आरोप लगाए गए थे। जोएसा इससे पहले श्रीलंका ए टीम के गेंदबाजी कोच भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें