फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया से घबराए श्रीलंकाई गेंदबाज ने की ऐसी हरकत, क्रिकेट को किया शर्मसार

Sun, 26 Nov 2017 11:25 AM IST
डिजिटल टीम- अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
दासुन शनाका - फोटो : ht
विज्ञापन
टीम इंडिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में श्रीलंकाई टीम बैकफुट पर है और अब उसके खिलाड़ी ने एक शर्मनाक हरकत की है। तेज गेंदबाज दासुन शनाका को बॉल टैम्परिंग का दोषी पाया गया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में शनाका पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय पारी के 50वें ओवर में शनाका को बॉल की सीम को काटते हुए देखा गया। यह दृश्य कैमरा में कैद हो गया। शनाका ने मैच रेफरी डेविड बून के सामने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और कहा कि उन्होंने बॉल के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की है। 

इसके बाद आईसीसी ने मामले की औपचारिक सुनवाई करने से इनकार किया है। रेफरी बून ने कहा है कि यह गेंदबाज के करियर की शुरुआत है और उम्मीद है कि आगे से वह इन बातों का जरूर ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले भी श्रीलंकाई टीम अपने कप्तान के बयान से विवादों में आ गई थी। दिनेश चंडीमल ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज को जादू टोने की मदद से जीतने की बात कही थी। उनके इस बयान का सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया गया। 

चंडीमल ने कहा कि उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में खेली गयी दो मैचों की सीरीज से पहले एक तांत्रिक से आशीर्वाद लिया था। बता दें कि टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 0-0 से बराबर है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दोनों टीमों के बीच कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। इसमें टीम इंडिया जीत के करीब थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें