फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करुणारत्ने का शतक, श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

Sun, 18 Aug 2019 04:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कप्तान दिमुथ करुणारत्ने की 122 रन की शानदार पारी से श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अपने पहले मुकाबले में रविवार को 268 रन के लक्ष्य को सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

विज्ञापन


करुणारत्ने की यह नौवीं शतकीय पारी रही। उन्होंने इस दौरान साथी ओपनर लाहिरू तिरिमाने (64) के साथ पहले विकेट के लिए 161 रन की साझेदारी करके दोनों टीमों के बीच पहले विकेट केरिकॉर्ड की बराबरी की।  हैमिल्टन में 1991 में जान राइट और ट्रेवर फ्रैंकलिन ने 161 रन की साझेदारी की थी। गॉल में कोई भी टीम 99 रन से बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस मैच में श्रीलंका के लिए यह नया रिकॉर्ड है।

इस साझेदारी के दम पर मुकाबले के पांचवें दिन श्रीलंका ने छह विकेट की जीत के साथ दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने नाबाद 28 रन बनाए। लंच के समय श्रीलंका को जीत के लिए 22 रन चाहिए थे जिसे देखते हुए अंपायरों ने खेल को जारी रखने का फैसला किया।
विज्ञापन


करुणारत्ने को हालांकि किस्मत का भी साथ मिला। वह जब 58 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब शार्ट लेग पर टाम लैथम ने उनका कैच टपका दिया, इसी स्कोर पर विकेटकीपर बीजे वाटलिंग ने उन्हें स्टंप करने का मौका छोड़ दिया। उन्होंने 245 गेंद की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। टिम साउथी ने उनकी शानदार पारी का अंत किया।

श्रीलंका ने पांचवें दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 133 रन से की। टीम को जीत दर्ज करने के लिए 135 रन की और जरूरत थी। सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट बृहस्पतिवार से कोलंबो में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें