फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SLvSA: श्रीलंका की पहली पारी 157 पर सिमटी, डीन एल्गर के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे 

Sun, 03 Jan 2021 09:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीन एल्गर - फोटो : social media
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच जोहानसबर्ग में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। मैच के पहले दिन ही श्रीलंका की पहली पारी मजह 157 रन पर सिमट गई। वहीं, दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 37 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं। डीन एल्गर 92 और वान डेर डूसन 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन


एनरिच का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एनरिच नोर्ट्जे और वियान मुलदर ने बेहतरीन गेंदबाज की। एनरिच ने 56 रन देकर छह विकेट, जबकि मुलदर ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए। एनरिच ने आखिरी पांच में से चार विकेट लेकर टेस्ट करियर का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

डीन एल्गर के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे 
उधर, डीन एल्गर ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में अपने 4000 रन पूरे कर लिए। वह टेस्ट क्रिकेट में यह कमाल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के 10वें बल्लेबाज बन गए। इससे पहले जैक्स कैलिस, हाशिम अमला, ग्रीम स्मिथ, एबी डीविलियर्स, गैरी कर्स्टन, हर्शल गिब्स, मार्क बाउचर, डेरिल कलिनन और फाफ डुप्लेसिस ने यह उपलब्धि हासिल की है। 

विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

वहीं, रविवार को श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसे तुरंत प्रभाव से पृथकवास में रखा गया है। एसएलसी ने कर्मचारी के सीधे संपर्क में आने वाले अन्य कर्मचारियों को तुरंत पृथक करने के कदम उठाए हैं और उनका पीसीआर परीक्षण भी किया गया। 

एसएलसी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'कर्मचारियों का एंटीजेन परीक्षण भी हुआ और नतीजे निगेटिव आए हैं।' शनिवार को हुए पीसीआर परीक्षण में संक्रमित कर्मचारी कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया था। इस बीच श्रीलंका क्रिकेट अपनी सामान्य संचालन प्रक्रिया जारी रखेगा और अधिकतर जरूरी कर्मचारी कार्यालय में मौजूद रहेंगे। वहीं, एसएलसी ने बताया कि बाकी कर्मचारी घर से काम करेंगे।
विज्ञापन

चोटिल खिलाड़ियों से परेशान श्रीलंका ने किए टीम में चार बदलाव

चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रहे श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम में चार बदलाव किए हैं। श्रीलंका ने रविवार को यहां इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका इस मैच में बल्लेबाज दिनेश चंदीमल, ऑलराउंडर धनंजय डिसिल्वा तथा तेज गेंदबाज कासुन रजिता और लाहिरू कुमारा के बिना खेलेगा। ये चारों खिलाड़ी पहले मैच में चोटिल हो गए थे, जिसे श्रीलंका ने पारी और 45 रन से गंवाया था।

लाहिरू तिरिमाने, मिनोद भानुका, दुसमंत चमीरा और असिता फर्नांडो को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। बल्लेबाज भानुका और तेज गेंदबाज फर्नांडो का यह पहला टेस्ट मैच है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। इस तरह से उसने फिट तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी श्रृंखलाओं को देखकर अंतिम एकादश में नहीं रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें