बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ इस महीने के आखिर में होने वाली तीन मैचों की वनडे (26, 28, 31 जुलाई) सीरीज के लिए ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को विश्राम दिया है लेकिन मशरफे मुर्तजा को कप्तान बरकरार रखा है। शाकिब के अलावा बल्लेबाज लिट्टन दास ने निजी कारणों से विश्राम लिया है।
इनके स्थान पर बायें हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अनामुल हक को टीम में लिया गया है। बांग्लादेश विश्व कप में तीन मैच जीतकर आठवें स्थान पर रहा। मुर्तजा ने आठ मैचों में मात्र एक विकेट लिया। उन्होंने टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली थी लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उनकी कप्तानी बरकरार रखी है।
टीम : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, अनामुल हक, मोहम्मद मिथुन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मोसद्देक हुसैन, शब्बीर रहमान, मेहदी हसन, ताइजुल इस्लाम, रुबेल हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुस्तफिजुर रहमान।