फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs BAN: दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने दिखाया दम, पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश का स्कोर 220/8

Wed, 25 Jun 2025 09:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

स्टंप्स के समय तैजुल इस्लाम 9 और इबादत हुसैन 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। श्रीलंका के लिए डेब्यू कर रहे स्पिनर सोनल दिनुशा, तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो तथा असिथा फर्नांडो के दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - फोटो : SLC X Account
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बांग्लादेश के आठ विकेट 220 रन पर गिरा दिए। स्टंप्स के समय तैजुल इस्लाम 9 और इबादत हुसैन 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। श्रीलंका के लिए डेब्यू कर रहे स्पिनर सोनल दिनुशा, तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो तथा असिथा फर्नांडो के दो-दो विकेट लिए। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम की शुरुआत खराब रही।
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज अनामुल हक जीवनदान का फायदा उठाने में विफल रहे और बिना खाता खोले तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो का शिकार बन गए। इस समय टीम का स्कोर महज पांच रन था। मोमिनुल हक (21) और शदमन इस्लाम ने इसके बाद 38 रन की साझेदारी की लेकिन श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने मोमिनुल को चलता किया। लंच के समय बांग्लादेश ने दो विकेट पर 71 रन बना लिए थे।

दिन के दूसरे सत्र में विश्व ने पहले मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले कप्तान शांटो को महज आठ रन पर आउट कर श्रीलंका को बड़ी सफलता दिलाई। ऑफ स्पिनर थारिंडु रत्नायके ने इसके बाद शदमन की 41 रन की पारी को डिसिल्वा के हाथों कैच कराकर खत्म किया जिससे बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 76 रन हो गया। 24 साल के ऑलराउंजर दिनुशा को संन्यास लेने वाले अनुभवी ऑलराउंडर एंजोलो मैथ्यूज की जगह टीम में जगह मिली है। उन्होंने नौ ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए। बारिश के खलल के कारण दिन में 71 ओवर का ही खेल हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें