श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टी-20 सीरीज पर श्रीलंका ने कब्जा कर लिया है। बुधवार को खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 41 रनों से मात दी। हालांकि इस मैच को जीतने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया सीरीज नहीं बचा सका। श्रीलंका ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।
तीन मैचों की टी-20 सीरीज में श्रीलंका ने शुरुआत के दो मैच पहले ही जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी। बुधवार को एडिलेड मैदान पर खेले गए मैच में श्रीलंका मेजबान टीम का क्लीन स्वीप करने की मंशा से मैदान में उतरी थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम ने श्रीलंका की यह मंशा पूरी नहीं होने दी।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 187 रन बनाए, जिसमें कप्तान एरॉन फिंच ने सबसे ज्यादा 53 रन जोड़े। श्रीलंकाई टीम में सनाका और लसिथ मलिंगा को 2-2 विकेट मिले। जवाब में श्रीलंका ने अच्छी और मंझी हुई शुरुआत की। मेहमान टीम की ओर से कप्तान उपल थरंगा ओर दिलशान मुनावीरा ने 41 रनों की साझेदारी की। लेकिन कंप्तान के आउट होते ही पूरी टीम ताश के पत्तों के जैसे ढ़ह गई।
श्रीलंका की कुल स्कोर 18 ओवरों में 146 रन रहा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेम्स फॉक्नर और एडम जम्पा के शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। फॉक्नर ने 20 रन देकर 3 विकेट लिए वहीं जम्पा ने भी 25 रन देकर 3 विकेट झटके। श्रीलंका की ओर से दिलशान मुनावीर ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली।