फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs AUS: दूसरा टेस्ट मैच जीतने के करीब पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका ने दूसरी पारी में हासिल की मामूली बढ़त

Sat, 08 Feb 2025 08:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल

सार

ऑस्ट्रेलिया की कोशिश रहेगी कि वह चौथे दिन श्रीलंका की दूसरी पारी जल्द समेटे और लक्ष्य हासिल कर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ले। कुहनेमैन ने अबतक चार विकेट और लियोन ने तीन विकेट लिए हैं। दिन के खेल की समाप्ति के समय कुसल मेंडिस 48 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैथ्यू कुहनेमैन और नाथन लियोन की शानदार गेंदबाजी की मदद से ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच जीतने के करीब पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन से स्टंप तक श्रीलंका के दूसरी पारी में 211 रन तक आठ विकेट झटक लिए, जिससे मेजबान टीम ने महज 54 रन की मामूली बढ़त हासिल की। कुहनेमैन ने अबतक चार विकेट और लियोन ने तीन विकेट लिए हैं। दिन के खेल की समाप्ति के समय कुसल मेंडिस 48 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। 
विज्ञापन
Trending Videos

ऑस्ट्रेलिया की कोशिश रहेगी कि वह चौथे दिन श्रीलंका की दूसरी पारी जल्द समेटे और लक्ष्य हासिल कर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ले। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 414 रन बनाए थे, जबकि श्रीलंका ने 257 रन बनाए थे। श्रीलंका ने एक समय 81 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे जिससे ऐसा लग रहा था कि उसे तीन दिन में एक और पारी की करारी हार का सामना करना होगा।

एंजेलो मैथ्यूज का पचासा 
एंजेलो मैथ्यूज 76 रन बनाकर सीरीज में अपना पहला अर्धशतक जड़ा जिससे उम्मीद जगी। उन्होंने धनंजय डी सिल्वा के साथ 48 रन की साझेदारी की और कुसल मेंडिस के साथ 70 रनों की साझेदारी निभाई। उनके स्टंप तक डटे रहने की उम्मीद थी, लेकिन दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले उनकी चुनौती समाप्त हो गई जब उन्होंने नाथन लियोन की गेंद पर स्वीप करने का प्रयास किया, लेकिन फाइन लेग पर ब्यू वेबस्टर द्वारा शानदार कैच लपका गया। 
विज्ञापन

लियोन ने लिया 550वां टेस्ट विकेट 
ऑस्ट्रेलिया ने दबाव बनाना जारी रखा और स्टंप से पहले दो और विकेट चटकाए। बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन ने सबसे ज्यादा परेशान किया, उन्होंने चार विकेट लिए, जिससे मैच में उनके कुल सात विकेट हो गये। उन्हें लियोन का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने तीन विकेट लिए। 37 वर्षीय लियोन ने लंच के बाद दिनेश चांदीमल को आउट करते हुए 550 टेस्ट विकेट तक पहुंचकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल की। वह शेन वार्न (708) और ग्लेन मैकग्रा (563) के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाले केवल तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बने।

पूर्व कप्तान दिमुथ करुणारत्ने अपना अंतिम टेस्ट खेल रहे हैं, जब वह 13वें ओवर में आउट हुए तो लोगों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। श्रीलंका को पहले टेस्ट में पारी और 242 रन से हार मिली थी जो टेस्ट क्रिकेट में उसकी सबसे बुरी हार थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें