इस साल जून में
वेस्टइंडीज और
श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक टेस्ट खेला जाएगा। दरअसल इन दोनों टीमों के बीच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में 23 जून को पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच का आयोजन होगा। यह पहला टेस्ट होगा जो वेस्टइंडीज में डे-नाइट होगा।
बात दें इससे पहले यह दोनों टीमें डे-नाइट टेस्ट मैच खेल चुकी है। वेस्टइंडीज को जहां तीन तो वहीं श्रीलंका को एक डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है।
इस मैच को लेकर श्रीलंकाई बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर प्रेस रिलीज जारी करके जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट मैचों की जगहों को चुन लिया गया है। श्रीलंका क्रिकेट टीम 10 साल बाद कैरिबियाई दौरे पर जा रही है।
आखिरी बार साल 2008 में दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड डे-नाईट टेस्ट मैच को पहला या आखिरी करने पर विचार विमर्श कर रहा था और अंतिम में उन्होंने सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच करने का फैसला लिया है।