फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND U19 vs SL U19: भारतीय अंडर-19 को श्रीलंका से मिली हार, द्रविड़ के बेटे अन्वय की पारी गई बेकार

Mon, 06 Jul 2026 04:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हंबनटोटा

सार

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए दमदार पारी खेली। भारतीय अंडर-19 टीम ने श्रीलंका अंडर-19 टीम को दूसरे अनौपचारिक वनडे में 286 रनों का लक्ष्य दिया। श्रीलंका की टीम ने हालांकि, आठ विकेट से मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
अन्वय द्रविड़ - फोटो : SLC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने भारत अंडर 19 टीम के लिए खेलते हुए अपना दम दिखाया। श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक वनडे मैच में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जिससे भारत अंडर-19 टीम 47.2 ओवर में 285 रन बनाने में सफल रही। हालांकि, सलामी बल्लेबाज दिमांथा महाविथाना के नाबाद 155 रन की बदौलत श्रीलंका की अंडर-19 टीम भारत को आठ विकेट से हराने में सफल रही। श्रीलंका अंडर-19 टीम ने 48 ओवर में दो विकेट पर 291 रन बनाकर जीत दर्ज की। श्रीलंका के लिए महाविथाना की 153 गेंद में 12 चौकों और पांच छक्कों से नाबाद 155 रन की पारी खेली। दोनों टीमों के बीच तीन मैच की सीरीज अब 1-1 से बराबर है।
विज्ञापन


महाविथाना ने सेनुजा वेकुनागोडा (60) के साथ दूसरे विकेट के लिए 103 और कप्तान विमथ दिनसारा (नाबाद 56) के साथ तीसरे विकेट के लिए 163 रन की अटूट साझेदारी करके मेजबान टीम की जीत की राह आसान की।

अन्वय ने राजपूत के साथ निभाई साझेदारी
भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 81 रन था। अन्वय  और अर्जुन राजपूत (76) ने टीम को संकट से उबारा। विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय और राजपूत ने पांचवें विकेट के लिए 145 रन जोड़कर भारत को 221 रन तक पहुंचाया। राजपूत के आउट होने से यह साझेदारी टूटी। अन्वय ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 47 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके पास शतक बनाने का अच्छा मौका था, लेकिन वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गिम्हान मेंडिस के हाथों आउट हो गए, जिन्होंने श्रीलंका के लिए 41 रन देकर पांच विकेट लिए। उनके आउट होने के बाद भारतीय पारी ज्यादा देर तक नहीं चली। उसने अपने अंतिम तीन विकेट 22 रन के अंदर गंवा दिए। भारत ने पहले मैच में श्रीलंका को चार विकेट से हराया था। अन्वय द्रविड़ ने 67 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 87 रन बनाए। हालांकि, वह शतक लगाने से चूक गए, लेकिन उनकी इस पारी की बदौलत ही टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें