फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvSL: दूसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका अभी भी कंगारुओं से 162 रन पीछे

Fri, 25 Jan 2019 07:09 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच ब्रिसबेन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 17 रन बनाए हैं। लाहिरू थिरिमाने 6* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की पहली पारी महज 144 रन पर सिमट गई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 323 रन बनाए। श्रीलंका अभी भी 162 रनों से पीछे चल रही है। श्रीलंका की तरफ पहली पारी में सुरंगा लकमल ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया  ने दूसरे दिन का खेल 72/2 से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही श्रीलंका ने पहले मार्कस हैरिस (44) और फिर नाइट वाचमैन नाथन लायन (1) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया। 82 रन के स्कोर पर कंगारुओं के 4 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद मार्नस लबुशाने (81)और ट्रेविस (84) हेड ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें