फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका ने 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई, इस टीम को लगा तगड़ा झटका

Wed, 20 Sep 2017 12:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
लसिथ मलिंगा - फोटो : twitter
विज्ञापन
श्रीलंका ने इंग्लैंड में होने वाले 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।  अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि ओल्ड ट्रेफोर्ड में मंगलवार को वेस्टइंडीज की इंग्लैंड के खिलाफ पहले वन-डे में हार के कारण श्रीलंका को सीधे एंट्री मिल गई। 
विज्ञापन


आईसीसी के 50 ओवर के सबसे बड़े टूर्नामेंट में ऑटोमेटिक क्वालिफिकेशन की समयसीमा 30 सितंबर 2017 है।  वेस्टइंडीज के अभी 78 अंक है और अब वो 30 सितंबर 2017 तक श्रीलंका के 86 अंकों से आगे नहीं निकल सकती।  

इसका मतलब ये हुआ कि 1996 की वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका 2019 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने वाली आठवी और अंतिम टीम बनी।  इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, टीम इंडिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ऑटोमेटिक क्वालीफाई कर चुके हैं।  
विज्ञापन


श्रीलंका के वन-डे कप्तान उपुल थरंगा के हवाले से बयान में कहा गया, 'इसमें कोई राज नहीं है कि श्रीलंका की टीम अभी खराब दौर से गुजर रही है, लेकिन मैं अपने फैंस को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने बुरे समय में भी हम पर भरोसा कायम रखा। '

उन्होंने कहा, 'आईसीसी के टूर्नामेंट्स में श्रीलंका ने हमेशा कमाल किया है और मैं भी इसे साबित करने की तैयारियों में जुटा हुआ हूं।  वर्ल्ड कप के लिए हमारी योजना साफ़ है और हम हर उपलब्धि को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। '

बकौल थरंगा, 'हम ड्रेसिंग रूम में कहते हैं- छोटी जीत से बड़ी जीत बनती है।  इसलिए हमारा ध्यान पूरा जीत पर है और मुझे पता है कि जल्द ही आप सभी श्रीलंका का स्पेशल ब्रांड क्रिकेट देखेंगे। ' 
विज्ञापन

अब वेस्टइंडीज को क्या करना होगा

वेस्टइंडीज - फोटो : you tube
श्रीलंका के 2019 वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने से वेस्टइंडीज को तगड़ा झटका लगा है।  अब उसे 2018 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड क्वालीफ़ायर में हिस्सा लेना होगा।  वेस्टइंडीज को इस टूर्नामेंट में आईसीसी रैंकिंग पर अंतिम स्थान पर काबिज टीमें अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड के साथ जुड़ना होगा।  इसके अलावा आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग चैंपियनशिप की शीर्ष चार टीमें और आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिवीजन 2 की शीर्ष दो टीम भी इसमें हिस्सा लेंगी। 

ये भी पढ़ें : बारिश ने बिगाड़े  वेस्टइंडीज की 2019 विश्वकप में सीधी एंट्री के समीकरण 

वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर की शीर्ष दो टीमें 2019 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।  बता दें कि इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी।  यह टूर्नामेंट 30 मई से शुरू होगा, जिसका फाइनल 15 जुलाई को खेला जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें