फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के बाद शुरू होगी श्रीलंका प्रीमियर लीग, कोरोना के कारण टाल दिया गया था टूर्नाेमेंट

Thu, 03 Sep 2020 12:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस 15 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में पांच टीमें भाग लेंगी और इसमें कुल 23 मैच खेले जाएंगे। पांच टीमें कोलंबो, कैंडी, गॉल, दाम्बुला और जाफना जिलों की होंगी।
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट फैंस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका प्रीमियर लीग (एसएलपीएल) टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन इस साल 14 नवंबर से छह दिसंबर के बीच किया जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने यह जानकारी दी। एसएलपीएल का आयोजन पहले 28 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन


एसएलसी ने बयान में कहा, ‘श्रीलंका क्रिकेट को बहुप्रतीक्षित श्रीलंका प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के नवंबर में शुरू होने की उम्मीद है।’ यह टूर्नामेंट तीन अंतरराष्ट्रीय स्थलों रंगीरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और सुरियावेवा महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें