विश्व कप 2011 फाइनल में जीत के बाद भारतीय टीम
- फोटो : ट्विटर
पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगामागे ने आरोप लगाया था कि फाइनल मैच फिक्स था जिससे पुलिस के विशेष जांच विभाग ने जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक जगत फोनसेका ने पत्रकारों से कहा, 'हम यह रिपोर्ट खेल मंत्रालय के सचिव को भेज रहे हैं, जिन्होंने हमें निर्देश दिया था। हमने आज अंदरूनी चर्चा के बाद जांच समाप्त कर दी है।'