इस हादसे के तुरंत बाद उन्हें एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया। श्रीलंकाई टीम के मैनेजर असांका गुरुसिंघे ने 'क्रिकइंफो' से बातचीत में कहा कि, 'खतरे की कोई बात नहीं। खुशकिस्मती से परेरा की चोट बहुत गंभीर नहीं है। अब देखना होगा कि क्या कल वह खेल पाते हैं या नहीं।'
यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि श्रीलंका वेस्टइंडीज में इतिहास बनाने के करीब है। उसे जीत के लिए महज 63 रन की दरकार है। इंडीज के पहली पारी के 204 रन के स्कोर के जवाब में श्रीलंका पहली पारी में 154 रन ही बना पाई। मगर दूसरी पारी में वेस्टइंडीज महज 93 रन पर ही ढेर हो गई। अब जीत के लिए श्रीलंका के सामने 144 रन का लक्ष्य है।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की दूसरी पारी का स्कोर पांच विकेट पर 81 रन था। जीवन मेंडिस और दिलरुवान परेरा क्रीज पर मौजूद हैं। सीरीज का एक मैच गंवा चुकी श्रीलंका अगर यह मुकाबला जीतती है तो सीरीज 1-1 से ड्रॉ हो जाएगी।