फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: श्रीलंका ने टी20 विश्व कप के लिए प्रारंभिक टीम घोषित की, असलंका की कप्तानी से छुट्टी; इन्हें मिली कमान

Fri, 19 Dec 2025 04:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

टी20 विश्व कप के लिए अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है और सह मेजबान श्रीलंका ने भी इसके लिए कमर कस ली है। श्रीलंका ने चरिथ असलंका को टी20 टीम के कप्तानी पद से हटा दिया है। 
विज्ञापन
चरिथ असलंका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका ने अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए शुक्रवार को 25 सदस्यीय प्रारंभिक टीम की घोषणा की है। श्रीलंका ने चरिथ असलंका को कप्तानी पद से हटा दिया है और उनकी जगह दासुन शनाका को टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में वापसी करने वाले प्रमोदया विक्रमसिंघा ने कहा कि असलंका की खराब बल्लेबाजी फॉर्म और शनाका के पिछले तीन विश्व कप खेलने के अनुभव ने इस फैसले में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Trending Videos

असलंका को कप्तानी से हटाने की तेज थीं अटकलें
असलंका ने पिछले महीने सुरक्षा का हवाला देते हुए पाकिस्तान का सीमित ओवर का दौरा बीच में ही छोड़ दिया था जिसके बाद से ही उन्हें कप्तानी से हटाने की अटकलें लगना शुरू हो गई थी। विक्रमसिंघा ने कहा, शनाका की भूमिका ऑलराउंडर की होगी। जब मैंने चयनकर्ता का पद छोड़ा, तब शनाका कप्तान थे। असलंका उस समय हमारी दीर्घकालिक योजनाओं में शामिल थे।

श्रीलंका के ग्रुप में कौन-कौन सी टीमें शामिल?
टी20 विश्व कप में श्रीलंका के ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान की टीम शामिल है। इस वैश्विक टूर्नामेंट की शुरुआत सात फरवरी से होगी। विक्रमसिंघा ने कहा कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले चयनकर्ताओं को असलांका को कप्तानी के बोझ से मुक्त करने की जरूरत थी। असलांका बल्लेबाज के तौर पर टीम का हिस्सा रहेंगे।
विज्ञापन

टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंका की प्रारंभिक टीम:
दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कमिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डि सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जनिथ लियानागे, चरिथ असलंका, कामिंदु मेंडिस, पवन रत्नायके, साहन अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, मिलान रत्नायके, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंता चमीरा, प्रमोद मदुशान, मथीशा पथिराना, दिलशान मादुशांका, महीश तीक्ष्णा, दुशान हेमंता, विजयकांत वियासकांत और त्रविण मैथ्यू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें