श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया अध्यक्ष एकादश के साथ अभ्यास मैच ड्रा खेला। आस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले श्रीलंका का यह एकमात्र अभ्यास मैच था। मनूका ओवल में खेले गए इस अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया अध्यक्ष एकादश ने पहली पारी में छह विकेट पर 439 रनों का विशाल स्कोर बनाया था।
इसके जवाब में श्रीलंका ने अपनी पारी में छह विकेट पर 396 रन बनाए। तिलकरत्ने दिलशान नाबाद शतक बनाकर रिटायर्ड हो गए जबकि प्रसन्ना जयवर्धने ने 71, दिनेश चंडीमल ने 57 और कुमार संगकारा ने 55 रन बनाकर अपने-अपने पचासे पूरे किए। श्रीलंका ने इस मैच के जरिए अपनी तैयारियों के साथ साथ मेजबान आस्ट्रेलिया को भी खतरे के संकेत दे दिए।