कोलंबो में तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन भले ही मेजबान श्रीलंकाई बल्लेबाज टीम इंडिया के सामने बेबस नजर आए लेकिन इसी बल्लेबाजी में मेजबान टीम ने एक कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर भारत के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी बन गया है।
तीसरे दिन टीम इंडिया के 312 रनों के जवाब में श्रीलंका की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। 50 रनों से पहले ही टीम ने अपने शुरुआती 6 बल्लेबाज गंवा दिए।
हालांकि इसके बाद अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेलने उतरे श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल परेरा ने शानदार फिफ्टी जमाई और टीम को फालोऑन से बचाया। उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान श्रीलंका के लिए एक कीर्तिमान स्थापित कर लिया है।