फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेईमान डिकवेला का बचाव कर रहे श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर पर लोगों ने उतारा गुस्सा 

Tue, 21 Nov 2017 08:30 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
डिकवेला
विज्ञापन
कोलकाता टेस्ट में समय की बर्बादी कर रहे बेईमान बल्लेबाज निरोशन डिकवेला के बचाव में उतरे श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रसल अर्नाल्ड को सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। अर्नाल्ड ने निरोशन की इस हरकत को सही ठहराते हुए उनका बचाव किया था। दरअसल मैच के दौरान डिकवेला ने समय बर्बाद करने की कोशिश की। जिसके बाद कप्तान कोहली और मोहम्मद शमी भड़क गए। बाद में अंपायरों ने बीच-बचाव किया। अंतिम दिन मैच में टीम इंडिया को अधिक से अधिक ओवर फेंकने थे। ताकि श्रीलंका को ऑल आउट कर मैच जीता जा सके। लेकिन डिकवेला ने समय बर्बाद करने की कोशिश की ताकि उन्हें कम से कम ओवर खेलने को मिले। 
विज्ञापन
Hahaha... You have to love @NiroshanDikka Great attitude and approach .. the arrogance and  confidence the others lack !! #INDvSL — Russel Arnold (@RusselArnold69) November 20, 2017   Thiz is how you show the attitude.... Way to go Shami!!! Middle stump is rattling 😜 — Arun Ram (@Arun_Ramm) November 20, 2017

 

अर्नाल्ड ने डिकेलवा की बाउंड्री का हवाला देते हुए उन्हें समझदार खिलाड़ी बताया

श्रीलंका बेईमानी - फोटो : self
अर्नाल्ड ने डिकेलवा द्वारा मारी गई बाउंड्री का हवाला देते हुए उन्हें क्रिकेट का एक समझदार खिलाड़ी बताया था। इस पर लोगों ने ट्विटर पर अर्नाल्ड पर जमकर निशाना साधा। लोगों ने कहा कि अहम मैच में कम समय के बीच टाइम की बर्बादी एक बेहतर क्रिकेट नहीं कही जा सकती। इससे खेल भावना का अपमान होता है।  Taking time fearing defeat is not at all a great attitude or fighting spirit — Pradeep Narayanan (@Pradeepchitu12) November 20, 2017
विज्ञापन

लोगों ने श्रीलंकाई क्रिकेटरों को दी नसीहत

डिकवेला
एक अन्य यूजर्स ने कहा कि इसके बाद दिनेश चंडीमल का स्टंप बिखेरना तथा डिकवेला को एलबीडब्‍ल्यू करना भी क्रिकेट की एक खास कला को दिखाता है। उल्लेखनीय है कि इस हरकत के कुछ देर बाद ही चंडीमल को मोहम्मद शमी ने क्लीन बोल्ड कर दिया था। इसके बाद निरोशन डिकवेला को भुवनेश्वर ने एलबीडब्‍ल्यू कर दिया था।  not a wise move when you're losing wickets around you. — Baibhav Chatterjee (@Ninja_Bengali) November 20, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें