श्रीलंका ने कप्तान दिनेश चंदीमल को आगामी दक्षिण अफ्रीका दौर के लिए लिए चुनी गई टेस्ट टीम से बाहर कर दिया है। चयनकर्ताओं ने उन्हें फॉर्म हासिल करने के लिए घरेलू मैचों में खेलने को कहा है। श्रीलंका क्रिकेट ने मंगलवार को बताया कि सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने को 17 सदस्यीय टीम का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है।
ऑलराउंडर मिलिंदा श्रीवर्धने की तीन साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। श्रीलंकाई टीम इस दौरे पर दो टेस्ट की सीरीज खेलेगी जो 13 फरवरी से शुरू होगी। चंदीमल ने हाल ही खत्म हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो टेस्ट मैचों में 5, 0, 15 और 4 रन बनाए थे।
टीम में तीन नए खिलाड़ियों बल्लेबाज ओशादा फर्नांडो, तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज और बाएं हाथ के स्पिनर लसित एंबुल्देनिया को जगह दी गई है पहला टेस्ट 13 फरवरी से डरबन में जबकि दूसरा टेस्ट पोर्ट एलिजाबेथ में 21 फरवरी से खेला जाएगा।