फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs PAK Asia Cup: फाइनल से पहले श्रीलंका ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया, रविवार को खिताबी भिड़ंत

Fri, 09 Sep 2022 11:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

Sri Lanka vs Pakistan (SL vs PAK) T20 Asia Cup 2022 : श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.1 में सभी विकेट गंवाकर 121 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 17 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
पाथुम निसांका और भानुका राजपक्षा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका ने एशिया कप फाइनल के ड्रेस रिहर्सल मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है। दरअसल, ये दोनों टीमें पहली ही फाइनल में पहुंच चुकी हैं। 11 सितंबर यानी रविवार को इन्हीं दो टीमों के बीच एशिया कप फाइनल खेला जाना है। इससे पहले दोनों टीमें सुपर-4 राउंड में आमने-सामने आईं। श्रीलंका की टीम पांच बार की चैंपियन है, जबकि पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन


श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.1 में सभी विकेट गंवाकर 121 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। वानिंदु हसरंगा ने तीन विकेट लिए। जवाब में श्रीलंका ने 17 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से पाथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 55 रन की पारी खेली। वह नाबाद पवेलियन लौटे।

पाकिस्तान की पारी

बाबर, फखर और रिजवान फेल रहे - फोटो : सोशल मीडिया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही थी। मोहम्मद रिजवान 14 गेंदों में 14 रन, कप्तान बाबर आजम 29 गेंदों में 30 रन, फखर जमान 18 गेंदों में 13 रन, इफ्तिखार अहमद 17 गेंदों में 13 रन और खुशदिल शाह चार रन बनाकर आउट हुए।

आसिफ अली और हसन अली खाता भी नहीं खोल सके। मोहम्मद नवाज ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। उन्होंने 18 गेंदों में 26 रन की पारी खेल पाकिस्तान को 120 के पार पहुंचाया। उस्मान कादिर तीन रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नवाज 19वें ओवर में रन आउट हो गए। हारिस रऊफ एक रन बनाकर आउट हुए।

पाकिस्तानी बल्लेबाज श्रीलंकाई फिरकी में उलझ गए और उससे पार नहीं पा सके। श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाजों ने तीन विकेट लिए। वहीं, स्पिनर्स ने छह विकेट लिए। वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं, महेश तीक्ष्णा को दो विकेट मिले। धनंजय डी सिल्वा को एक विकेट मिला। अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशन ने दो विकेट लिए। वहीं, चमिका करुणारत्ने को एक विकेट मिला।
विज्ञापन

श्रीलंका की पारी



122 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। शुरुआती दो ओवर में टीम ने दो रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। कुसल मेंडिस और दानुष्का गुनातिलाका खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। इसके बाद पांचवें ओवर में धनंजय डी सिल्वा भी नौ रन बनाकर आउट हो गए। फिर पाथुम निसांका और भानुका राजपक्षा ने चौथे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी निभाई। राजपक्षा 19 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। 

कप्तान दासुन शनाका 16 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पाथुम निसांका ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। वह 48 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, वानिंदु हसरंगा तीन गेंदों पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद हसनैन और हारिस रऊफ ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, उस्मान कादिर को एक विकेट मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें