श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड की तरफ से सोमवार को बताया गया कि देश के क्रिकेट बोर्ड की एग्जक्यूटिव समिति ने गुणतिलका को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित करने का फैसला किया है। यह निलंबन आज से ही प्रभावी होगा। उन्हें किसी भी स्तर की टीम में चयन के लिए नहीं रखा जाएगा। गुणतिलका पर ऑस्ट्रेलिया में दुष्कर्म के आरोप लगे हैं।
श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड की आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया कि श्रीलंका क्रिकेट कथित अपराध की तुरंत जांच करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा, और दोषी पाए जाने पर गुणतिलका को दंडित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। श्रीलंका क्रिकेट इस बात पर जोर देना चाहता है कि वह किसी खिलाड़ी को लेकर इस तरह के किसी भी आचरण को स्वीकार नहीं करता है। घटना की निष्पक्ष जांच करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।
T20 WC: सूर्यकुमार के मुरीद हुए पाक के दो पूर्व दिग्गज गेंदबाज, कहा- लगता है वह किसी दूसरे ग्रह से आए हैं...
गुनाथिलका पर यौन उत्पीड़न के चार मामलों में आरोप लगे हैं। सोमवार को सिडनी की एक अदालत में वीडियो लिंक के जरिए वह जमानत लेने के लिए पेश हुए थे। केवल अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए बोलने वाले गुणथिलका को डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में एक स्क्रीन पर दिखाया गया था। सिडनी के एक डिटेंशन सेंटर में ग्रे टी-शर्ट पहने बैठे वह शांत दिखाई दिए। बल्लेबाज के वकील आनंद अमरनाथ ने कहा कि वह जमानत की मांग करेंगे।
मजिस्ट्रेट रॉबर्ट विलियम्स ने जमानत अर्जी पर सुनवाई से पहले मामले को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया।
चोट की वजह से बाहर हुए थे गुणतिलका
ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम के साथ यात्रा करने वाले गुणतिलका चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि, आधिकारिक रूप से अशीन बंडारा से रिप्लेस होने के बावजूद वह टीम के साथ जुड़े हुए थे। गुणतिलका हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण टीम से बाहर हुए थे। उन्होंने श्रीलंका के लिए 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें नामीबिया के खिलाफ 2022 टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला भी शामिल है। इस मैच में लंकाई टीम को हार मिली थी।