फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त में टी-20 लीग शुरू करने की तैयारी में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड

Sat, 20 Jun 2020 11:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट फैंस
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला को लेकर अनिश्चितता के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड अगस्त में एक टी-20 टूर्नामेंट लंका प्रीमियर लीग के आयोजन की सोच रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि वह इस साल टी-20 लीग की सुरक्षित मेजबानी कर सकता है।
विज्ञापन


श्रीलंका ने उपमहाद्वीप के दूसरे देशों की तुलना में इस महामारी का बखूबी सामना किया है। श्रीलंका में कोरोना वायरस के 2000 से कम पॉजिटिव मामले आए हैं और 11 मौतें हुई है, जबकि दुनिया भर में 80 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार ‘श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एशले डिसिल्वा ने दूसरे बोर्ड को इस बारे में लिखा है जबकि विदेशी खिलाड़ियों से भी संपर्क किया जा रहा है।’

रिपोर्ट में कहा गया कि टूर्नामेंट की योजना अभी शुरूआती चरण में है। बोर्ड ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। श्रीलंका क्रिकेट पांच टीमों को लेकर तीन सप्ताह की लीग का आयोजन कर सकता है।’ अगस्त में शुरू होने वाली इस लीग में विदेशी खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और प्रसारकों को श्रीलंका पहुंचने पर लंबे समय पृथम नहीं रहना होगा। श्रीलंका को सितंबर में एशिया कप की मेजबानी की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें