फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका वनडे-टी20 टीम का एलान, इस दिग्गज खिलाड़ी को मिली टीम की कमान  

Fri, 14 Dec 2018 05:23 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मलिंगा
विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वन-डे और टी-20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है। बता दें कि इस दोनों सीरीज के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी टीम के स्टार तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को दी गई है। वहीं, टीम का उप-कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को बनाया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि टेस्ट टीम का एलान पहले ही हो गया था। 15 दिसंबर से शुरू हो रहे इसी दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 15 दिसंबर से, जबकि दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाएगा।

वहीं, 3 जनवरी 2019 से तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा, जबकि 8 जनवरी को वन-डे सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच एकमात्र टी-20 मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन


श्रीलंकाई टीमः
लसिथ मलिंगा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (उप कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दनुष्का गुणाथिलिका, कुसल परेरा, दिनेश चांदीमल, असेला गुणारत्ने, कुसल मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा, थिसारा परेरा, दसुन शानका, लक्षण संदकन, सीकूजे प्रसन्ना, दुष्मांथा चमीरा, कसुन रंजिता, नुवान प्रदीप, लाहिरू कुमारा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें