फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई कोच हथुरुसिंघा ने खिलाड़ियों के गाने सुनने पर लगाई रोक, बताई ये वजह

Sat, 30 Dec 2017 04:20 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
Chandika Hathurusingha - फोटो : File
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट टीम के नए कोच चंदिका हथुरुसिंघा ने पद संभाले ही सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी के तहत हथुरुसिंघा ने टीम के खिलाड़ियों पर म्यूजिक सुनने में रोक लगा दी है। कोच का कहना है कि उन्होंने ऐसा फैसला 2019 विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए लिया है। 
विज्ञापन


अगले महीने से बांग्लादेश दौरे पर जाने से पहले श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस में पहली बार जुड़े हथुरुसिंघा ने कहा कि अगर खिलाड़ियों को म्यूजिक सुनना है तो वो अपने घर जाकर सुन सकते हैं। बता दें कि हाल ही में भारत दौरे पर आई श्रीलंकाई टीम को अपने खराब प्रदर्शन की वजह कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा है। 

कोच के अलावा श्रीलंका के खेल मंत्री दयासिरी जयासेकरा ने खिलाड़ियों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस ठीक नहीं है, जिसके बाद टीम के लिए एक खास डाइट चार्ट तैयार किया गया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः श्रीलंका ने 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई, इस टीम को लगा तगड़ा झटका

म्यूजिक पर पाबंदी लगाने के अलावा कोच हथुरुसिंघा टीम के चयन पर पूर्ण नियंत्रण चाहते हैं। उनका कहना है कि जब वो खिलाड़ियों को चुनें तो उसमें कोई हस्तक्षेप ना हो। 

हथुरुसिंगा से पहले श्रीलंका टीम के कोच निक पोथास थे और उन्हीं की कोचिंग में टीम ने पाकिस्तान को उसी घर में एकदिवसीय और टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें