फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी: श्रीलंका का खिताबी पंच, आयरलैंड को छह विकेट से हराया; किसके प्रदर्शन से जीती टीम?

Wed, 25 Nov 2026 03:40 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के फाइनल में आयरलैंड को 6 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया।

विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने आयरलैंड को छह विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टूर्नामेंट का यह दूसरा संस्करण था।
विज्ञापन


97 रन पर सिमटी आयरलैंड की टीम
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और 19.3 ओवर में 96 रन पर ऑलआउट हो गई। आयरलैंड की ओर से अलाना डलजेल ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। वहीं, लुसी लिटिल ने 15, जॉर्जिना डिंप्सी ने 13 और एमी हंटर ने 10 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से सत्या संदीपनी सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने चार ओवर में महज 13 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके अलावा चेथना, सुगंदीका, निमाशा और कविशा को एक-एक सफलता मिली।
Trending Videos

इमेशा दुलानी की तूफानी पारी से जीता श्रीलंका
97 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 12.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। इस तरह टीम ने 44 गेंद शेष रहते छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। श्रीलंका की जीत की सबसे बड़ी नायिका इमेशा दुलानी रहीं। उन्होंने 25 गेंदों पर नाबाद 44 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। संजना काविंदी ने भी 22 गेंदों पर 25 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। वहीं, कविशा दिल्हाड़ी 10 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद लौटीं। कप्तान हर्षिता समरविक्रमा बिना खाता खोले आउट हुईं, जबकि विकेटकीपर कौशानी ने 3 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से किया मैक्कार्थी और कारा मर्रे ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
विश्मी गुणारत्ने बनीं प्लेयर ऑफ द सीरीज
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए श्रीलंका की विश्मी गुणारत्ने को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं, फाइनल मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाली सत्या संदीपनी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुआ टूर्नामेंट
आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का उद्देश्य दुनिया भर में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना और उभरती हुई टीमों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अनुभव प्रदान करना है। टूर्नामेंट के पहले संस्करण का आयोजन नवंबर 2025 में हुआ था, जिसका खिताब थाईलैंड ने जीता था। दूसरे संस्करण में श्रीलंका ने खिताबी जीत दर्ज कर अपनी प्रतिभा और मजबूती का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें