फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड से मिली करारी हार के बाद श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता ने दिया इस्तीफा

Thu, 28 Jan 2021 08:34 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
विज्ञापन
श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता अशांता डिमेल - फोटो : social media
विज्ञापन

इंग्लैंड से मिली करारी हार के बाद श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता अशांता डिमेल ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा कि अशांता ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए तुरंत प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डि सिल्वा ने विज्ञप्ति में कहा, 'हम अशांता के फैसले का सम्मान करते हैं और उन्होंने क्रिकेट चयन समिति के चेयरमैन के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान श्रीलंका क्रिकेट की जो सेवा की है, उसके लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।'

दरअसल, हाल ही संपन्न हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने श्रीलंका को सात, जबकि दूसरे टेस्ट में छह विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें