फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी जमाने में तूफानी गेंदबाजी के लिए मशहूर था यह श्रीलंका खिलाड़ी, अब लगे फिक्सिंग के आरोप

Wed, 31 Oct 2018 09:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व तेज गेंदबाज और वर्तमान में श्रीलंका के गेंदबाजी कोच नुवान जोयसा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मैच फिक्सिंग के आरोपों में निलंबित कर दिया। बुधवार को लिए गए इस फैसले के बाद राजनीतिक संकट से घिरे देश की मुश्किलें और बढ गई हैं। 

विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले जोयसा पर मैच फिक्सिंग और खिलाड़ियों को नतीजों पर असर डालने के लिये प्रेरित करने के आरोप लगे हैं। आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘जोयसा को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके पास आरोपों का जवाब देने के लिये एक नवंबर से 14 दिन का समय है। आईसीसी इस मामले में आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगी।’ 

आईसीसी फिलहाल श्रीलंका क्रिकेट में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही है। हाल ही में विश्व कप विजेता बल्लेबाज सनत जयसूर्या पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगा था। 
विज्ञापन


पूर्व तेज गेंदबाज जोयसा ने श्रीलंका के लिए 30 टेस्ट और 95 वनडे खेले हैं। उन्हें सितंबर 2015 में श्रीलंका का गेंदबाजी कोच बनाया गया था। उन पर धारा 2 . 1 . 1, 2 . 1 . 4 और 2 . 4 . 4 के उल्लंघन का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें