फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs SL: श्रीलंका ने पांचवें टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया, कप्तान बोले- सीरीज में इससे बेहतर कर सकते थे

Sun, 20 Feb 2022 05:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच जीतने के बाद श्रीलंकाई कप्तान के कहा कि उनकी टीम सीरीज में इससे बेहतर कर सकती थी। इस सीरीज के शुरुआती चारो मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते थे। 
विज्ञापन
श्रींलकाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच श्रीलंकाई टीम ने पांच विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे का विजयी अंत किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही इस सीरीज के चार मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी थी। पांचवां मैच जीतने के बाद श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका ने कहा है कि उनकी टीम इस सीरीज में बेहतर कर सकती थी। टी-20 सीरीज के शुरुआती चार मैचों में श्रीलंका ने बहुत ही साधारण खेल दिखाया था और चारों मैच हार गई थी। 
विज्ञापन


पांचवें मैच में श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस ने नाबाद 69 और दसून शनाका ने 35 रन बनाए। इसके साथ ही श्रीलंका ने क्लीन स्पिन होने से खुद को बचा लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीत ली। 

श्रीलंका का शानदार प्रदर्शन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और 12 रन पर टीम के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए थे। 55 रन के स्कोर पर टीम का तीसरा विकेट गिरा और पूरी टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 43 रन वेड ने बनाए। वहीं मैक्सवेल ने 29 और इंग्लिस ने 23 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन


श्रीलंका के लिए लहिरू कुमारा और चमीरा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं जयविक्रमा और करुणारत्ने को एक-एक विकेट मिला। 

155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका का पहला विकेट 23 रन पर गिर गया था, लेकिन कुशल मेंडिस क्रीज पर जमे रहे और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। उन्होंने 58 गेंद में 69 रन बनाए। उनकी इस पारी में पांच चौके और एक छक्का शामिल था। उनके अलावा दसून शनाका 35 और चरिथ असालंका ने 20 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए केन रिचर्डसन ने दो और एश्टन एगर ने एक विकेट लिया। 

शनाका बोले सीरीज में इससे बेहतर कर सकते थे
इस जीत के बाद श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने पूरी सीरीज में अच्छा खेल दिखाया। खिलाड़ियों ने साफ संदेश दिया कि जब हम आएंगे तब विश्व कप के लिए वाकई में तैयार होंगे। दुर्भाग्य से कुछ खिलाड़ी हमारे साथ नहीं थे। हम सीरीज में इससे बेहतर कर सकते थे। उन्होंने कुशल मेंडिस की तारीफ में कहा कि वो हमेशा से ही एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं। पिछले कुछ सालों में वो टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं। जब किसी खिलाड़ी को लगातार मौके मिलते हैं तो वह अच्छा प्रदर्शन करता है और उसके खेल में निरंकरता आती है। 

शनाका ने कहा कि वो सही खिलाड़ियों को मौके देना जारी रखेंगे। उन्होंने सभी फैंस का धन्यवाद किया और कहा कि विश्व कप में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें