फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका ने विंडीज को नौ विकेट से रौंदा

Sat, 29 Sep 2012 11:45 PM IST
पल्लेकल/स्पोर्टस डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले गेंदबाजों और बाद में टॉप बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 मुकाबले में वेस्ट इंडीज को 28 गेंद शेष रहते नौ विकेट से रौंद दिया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए कैरिबियाई टीम पांच विकेट पर 129 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


जवाब में कप्तान महेला जयवर्धने के शानदार पचासे के बूते श्रीलंका ने 15.2 ओवर में एक विकेट पर 130 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच जयवर्धने ने 49 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का से नाबाद 65 रन की पारी खेली।

उन्होंने दूसरे विकेट के लिए कुमार संगकारा (39*) के साथ 108 रन की नाबाद साझेदारी की। इससे पहले श्रीलंकाई गेंदबाज कैरिबियाई बल्लेबाजों पर हावी रहे। ओपनर क्रिस गेल (2) और जानसन चार्ल्स (12) टीम को बड़ी शुरुआत नहीं दे सके और सस्ते में आउट होकर पेवेलियन लौट गए।
विज्ञापन


जल्द दो विकेट गिरने के बाद मार्लोन सैमुअल्स (50) और ड्वेन ब्रावो (40) ने तीसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़कर पारी को संभाला। लेकिन श्रीलंकाई स्पिनरों की कसी गेंदबाजी ने उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। अजंता मेंडिस 12 रन देकर दो विकेट झटके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें