बहरहाल, 339 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम कभी भी मजबूत स्थिति में नजर नहीं आई। उसके सर्वश्रेष्ठ स्कोरर मोनिमुल हक रहे, जिन्होंने 47 गेंदों में तीन चौको की मदद से 33 रन बनाए। वहीं श्रीलंका के स्पिनर्स पूरी तरह हावी रहे।
अकिला धनंजय ने अपने डेब्यू मैच में ही पंजा जड़ दिया। उन्होंने सिर्फ 5 ओवर किए और एक मेडन सहित 24 रन देकर पांच विकेट झटके। उन्होंने लिटन दास (12), कप्तान महमुदुल्लाह (6), सब्बीर रहमान (1), मेहदी हसन (7) और अब्दुर रज्जाक (2) को चलता किया।
इसके अलावा हेराथ का जलवा रहा। उन्होंने बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर को अपने निशाने पर लिया। बाएं हाथ के स्पिनर ने पहले इमरुल कायेस (17), मोनिमुल हक (33) और मुशफिकुर रहमान (25) को आउट किया। फिर ताइजुल इस्लाम (6) को गुनाथिलाका के हाथों कैच आउट कराकर बांग्लादेश की पारी का अंत किया।