श्रीलंका के ऑलराउंडर दनुष्का गुणाथिलाका चोटिल होने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि पीठ दर्द से परेशान इस 28 वर्षीय खिलाड़ी को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गई है। उनकी जगह शेहान जयसूर्या को टीम में लिया गया है।
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच पहला वन-डे शनिवार को कोलंबो, दूसरा 26 फरवरी को हंबनटोटा और तीसरा एक मार्च को कैंडी में खेला जाएगा। इसके बाद दो टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगा।