पिछले सीजन में राजस्थान के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे, जबकि जोस बटलर ने सर्वाधिक रन बनाए थे। टीम ने पिछले साल अपने खेल में काफी सुधार किया था और कई मैच काफी करीब जाकर जीते थे। टीम की स्पिन गेंदबाजी काफी मजबूत है। उनके पास चहल के अलावा रविचंद्रन अश्विन और ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा भी हैं।
इससे पहले अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और 25 विकेट चटकाए थे, लेकिन टेस्ट और इस टी-20 प्रारूप में काफी अंतर है। राजस्थान की बल्लेबाजी का दारोमदार बटलर के कंधों पर होगा। उन्होंने पिछले सीजन में गेंदबाजों की धुनाई की थी और 863 रन बनाए थे।
इसके अलावा इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को राजस्थान ने इस बार टीम से जोड़ा है जबकि संजू के अलावा शिमरोन हेटमायर और जेसन होल्डर से टीम की बल्लेबाजी भी मजबूत हुई है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था और वह भी अपनी लय को कायम रखना चाहेंगे।
वहीं, हैदराबाद अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगा। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इस मैच में हैदराबाद के लिए कप्तानी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार करेंगे। टीम ने इस सीजन के लिए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम को कप्तान नियुक्त किया है, लेकिन नीदरलैंड के खिलाफ दो मैचों की वनडे सीरीज के चलते वह मैच में उपलब्ध नहीं होंगे। वह तीन अप्रैल को टीम के साथ जुड़ेंगे। हैदराबाद के पास विकेटकीपर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स हैं जो मध्य क्रम को मजबूती देंगे। उमरान मलिक अपनी तेज रफ्तार गेंदों से बल्लेबाजों को चकमा देने की कोशिश करेंगे।
अगर हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करती है तो
संभावित 11 (SRH): अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, अकील हुसैन, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), उमरान मलिक, टी नटराजन।
कौन इम्पैक्ट प्लेयर?
अगर सनराइजर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो वह अपने शुरुआती प्लेइंग-11 में केवल तीन विदेशी खिलाड़ियों को चुन सकती है। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर या तो तेज गेंदबाज फजल हक फारूकी या लेग स्पिनर आदिल रशीद को ला सकते हैं।
अगर हैदराबाद की टीम पहले गेंदबाजी करती है तो
संभावित11 (SRH): मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, अकील हुसैन, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), आदिल राशिद/फजल हक फारूकी , उमरान मलिक, टी नटराजन
कौन इम्पैक्ट प्लेयर?
यदि वे पहले गेंदबाजी करते हैं, तो सनराइजर्स छह गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकते हैं और लक्ष्य का पीछा करने के दौरान अभिषेक शर्मा या किसी अन्य बल्लेबाज को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर ला सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : अमर उजाला
अगर राजस्थान की टीम पहले बैटिंग करती है तो
संभावित 11 (RR): जोस बटलर (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान), शिमरोन हेटमेयर, रियान पराग, आकाश वशिष्ठ, जेसन होल्डर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।
कौन इम्पैक्ट प्लेयर?
बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज आकाश वशिष्ठ, जो बाएं हाथ से स्पिन बॉलिंग भी करते हैं, रॉयल्स के लिए शुरुआत कर सकते हैं। यदि टीम पहले बल्लेबाजी करती हो तो उन्हें वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर के रूप में बैटिंग डेप्थ मिलेगी। इम्पैक्ट प्लेयर के लिए यशस्वी जायसवाल या देवदत्त पडिक्कल को रिप्लेस कर किसी तेज गेंदबाज को लाया जा सकता है। इनमें कुलदीप सेन, नवदीप सैनी और संदीप शर्मा संभावित विकल्प हैं।