फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs RR: मनीष पांडे ने हासिल की खास उपलब्धि, IPL में पूरे किए 3000 रन

Sun, 11 Oct 2020 06:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मनीष पांडेय - फोटो : @IPL
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज मनीष पांडेय ने रविवार को आईपीएल के 26वें मुकाबले में अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने IPL में अपने 3000 रन पूरे किए। उन्होंने 137 मैच की 127 पारियों में यह कीर्तिमान हासिल किया। ऐसा करने वाले वे 16वें खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

 

पांडेय ने रविवार को राजस्थान के खिलाफ 44 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 40 गेंदों में उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। कप्तान डेविड वार्नर और मनीष पांडेय के बीच दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई। मनीष ने इस लीग में एक शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं।

बता दें कि मनीष पांडेय आइपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ शतक जड़ा था। उन्होंने 73 गेंदों नें 114 रनों की शतकीय पारी खेली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें