फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: चोटिल साहा और मॉरिस बाहर, भारी बदलाव के साथ उतरी RCB और SRH

Fri, 06 Nov 2020 07:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
विज्ञापन
बैंगलोर बनाम हैदराबाद
विज्ञापन

आईपीएल 2020 के पहले एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में को जीतने वाली टीम एलिमिनेटर-2 में दिल्ली से भिड़ेगी तो हारने वाली टीम का सफर यही खत्म हो जाएगा। मैच 'करो या मरो' का है, ऐसे में विराट को अपनी आरसीबी में मजबूरन बदलाव करने पड़े तो ऋधिमान साहा की चोट ने डेविड वार्नर का सिरदर्द बढ़ा दिया। आइए एक नजर डालते हैं दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन पर...

विज्ञापन


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग XI

टीम के मुख्य पेसर और शानदार फिनिशर क्रिस मॉरिस चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए। गेंद और बल्ले दोनों से शानदार योगदान करने वाले इस दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर के बदले कंगारू लेगी एडम जम्पा आज को मौका मिला है। मगर एक अच्छी खबर भी है पिछले दो मैच से बाहर चल रहे पेसर नवदीप सैनी फिट होकर वापस आ चुके हैं, उन्होंने स्पिनर शाहबाज अहमद की जगह ली। श्रीलंकाई पेसर इसुरु उडाना को भी मौका नहीं मिला है। कप्तान कोहली ने इंग्लिश हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली पर दांव लगाया है।
 
 
  • बल्लेबाज: देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली (कप्तान)
  • विकेटकीपर: एबीडीविलियर्स
  • ऑलराउंडर: वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, मोईन अली
  • गेंदबाज: मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI

टीम शानदार फॉर्म में थी। लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज कर उसके हौसले बुलंद थे। कप्तान डेविड वार्नर को ऋधिमान साहा का शानदार साथ मिल रहा था, लेकिन जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे साहा चोटिल होकर मैच से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह मजबूरन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी को खिलाना पड़ रहा है। मनीष पांडेय, केन विलियमसन रंग में हैं। गेंदबाजी में संदीप ने पावरप्ले में और नटराजन ने डेथ ओवर्स में शानदार प्रदर्शन किया है। राशिद बीच के ओवरों में काफी किफायती साबित हुए हैं।
 

बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर (कप्तान), केन विलियमसन, मनीष पांडेय, प्रियम गर्ग
विकेटकीपर: श्रीवत्स गोस्वामी
ऑलराउंडर: जेसन होल्डर, , अब्दुल समद, राशिद खान
गेंदबाज: संदीप शर्मा, टी नटराजन, शाहबाज नदीम।  

विज्ञापन

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें