सनराइजर्स के हौसले बुलंद
सनराइजर्स के हौसले भी सीएसके पर सात रन की जीत के बाद से बुलंद है। इस मैच में उसके युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इससे सीनियर खिलाड़ियों पर से दबाव कम होगा और टीम प्रबंधन को उम्मीद होगी कि कप्तान डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टॉ और मनीष पांडे बल्ले से अच्छा योगदान देंगे।
केन विलियमसन से मध्यक्रम को मजबूती देने की उम्मीद होगी
केन विलियमसन से मध्यक्रम को मजबूती देने की उम्मीद होगी। टीम के अगर सीनियर खिलाड़ी अगर रन बनाते है तो अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग और अब्दुल समद जैसे युवा खुल कर खेल सकेंगे। भुवनेश्वर कुमार अगर चोट से उबरने में नाकाम रहते है तो यॉर्कर विशेषज्ञ टी नटराजन और बाएं हाथ के अन्य तेज गेंदबाज खलील अहमद और स्टार स्पिनर राशिद खान पर बोझ बढ़ेगा। भुवनेश्वर की जगह बेसिल थम्पी, संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ(विकेटकीपर), केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रिधिमान साहा (विकेटकीपर), अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अभिषेक शर्मा, बी संदीप, संजय यादव, फेबियन एलेन, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी ।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जेम्स पेटिसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, कृणाल पंड्या, मिशेल मैक्लीनागन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटोन डि कॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट । मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा।