फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: वापसी को बेताब दोनों टीमें, SRH और KXIP में जोरदार टक्कर की उम्मीद

Wed, 07 Oct 2020 05:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच गुरुवार को आईपीएल के 13वें सीजन का 22वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। 

विज्ञापन


डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में अभी तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें दो में जीत और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, केएल राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब ने अभी तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें एक में जीत तो चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 


हार की हैट्रिक से परेशान पंजाब के कप्तान केएल राहुल के लिए निश्चित यह चिंता का विषय है। वह हैदराबाद के खिलाफ जरूर जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे। हैदराबाद की टीम भी मुंबई के खिलाफ पिछला मैच हार गई थी। मुंबई ने एसआरएच को 34 रनों से हराया था। 
विज्ञापन


दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला वाकई टक्कर का होगा। दोनों ही टीम वापसी को बेताब होगी। हैदराबाद के लिए एक चिंता की बात है कि टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मैच में चोटिल होकर इस पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो चुके हैं। 

पंजाब की बल्लेबाजी बहुत हद तक ठीक है। मगर गेंदबाजी हर मैच में फीकी पर रही है। पिछले मैच में पंजाब की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि हैदराबाद के खिलाफ केएल राहुल क्रिस गेल को प्लेइंग इलेवन  में शामिल करते हैं या नहीं।

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान, सिद्दार्थ कौल / खालिद अहमद, टी नटराजन, संदीप शर्मा

किंग्स इलेवन पंजाब : केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल/क्रिस गेल, सरफराज खान / दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन / हार्डस विलोजेन, हरप्रीत बराड़, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें