फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: हैदराबाद ने 69 रन के विशाल अंतर से जीता मैच, KXIP की छह मैच में पांचवीं हार

Thu, 08 Oct 2020 11:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

IPL 2020 Live Score Hyderabad vs Punjab: आईपीएल के 13वें सीजन के 22वां मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 69 रन के विशाल अंतर से हराया। दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टॉस जीतकर जॉनी बेयरस्टो (97) और डेविड वार्नर (52) के दम पर हैदराबाद ने स्कोरबोर्ड पर 201/6 रन टांगे, जिसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की पूरी टीम 16.5 ओवर में महज 132 रन पर सिमट गई। निकोलस पूरन (37 गेंदों में 77 रन) के अलावा KXIP का कोई भी बल्लेबाज आज रंग में नहीं दिखा। हैदराबाद के लिए राशिद खान ने महज 12 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए तो खलील अहमद-टी नटराजन की झोली में 2-2 विकेट आए। अभिषेक शर्मा को एक सफलता मिली। यह ऑरेंज आर्मी की छह मैच में तीसरी जीत थी तो केएल राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब छह मैच में पांच मैच गंवाकर अंकतालिका में आखिरी पायदान पर है।
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:26 PM, 08-Oct-2020

राशिद खान ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए

हैदराबाद के लिए राशिद खान ने महज 12 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए तो खलील अहमद-टी नटराजन की झोली में 2-2 विकेट आए। अभिषेक शर्मा को एक सफलता मिली। यह ऑरेंज आर्मी की छह मैच में तीसरी जीत थी तो केएल राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब छह मैच में पांच मैच गंवाकर अंकतालिका में आखिरी पायदान पर है।


11:22 PM, 08-Oct-2020

बेयरस्टो और वार्नर रहे विशाल जीत के सूत्रधार

दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टॉस जीतकर जॉनी बेयरस्टो (97) और डेविड वार्नर (52) के दम पर हैदराबाद ने स्कोरबोर्ड पर 201/6 रन टांगे, जिसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की पूरी टीम 16.5 ओवर में महज 132 रन पर सिमट गई। निकोलस पूरन (37 गेंदों में 77 रन) के अलावा KXIP का कोई भी बल्लेबाज आज रंग में नहीं दिखा।

 

11:18 PM, 08-Oct-2020

69 रन के विशाल अंतर से जीता SRH

टी. नटराजन ने शेल्डन कॉट्रेल को दूसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड किया तो इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर अर्शदीप सिंह को डेविड वार्नर के हाथों लपकवा कर 69 रन के विशाल अंतर से मैच अपने नाम किया। 16.5 ओवर में SRH 132 रन पर ऑलआउट हो गई।
 

विज्ञापन
11:15 PM, 08-Oct-2020

4 ओवर में 71 रन चाहिए

अब पंजाब का लक्ष्य हार का अंतर कम करने का होगा। 16 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 131/8 रवि बिश्नोई (5) और शेल्डन कॉट्रेल (0)

11:09 PM, 08-Oct-2020

निकोलस पूरन और शमी को राशिद ने आउट किया

37 गेंदों में 77 रन बनाकर निकोलस पूरन राशिद खान का शिकार बने। वह पंजाब की आखिरी उम्मीद थी। यहां से मैच पूरी तरह सनराइजर्स की मुट्ठी में आ चुका था। पंजाब इस झटके से उबरी ही नहीं थी कि अपने स्पैल और ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद ने नए बल्लेबाज मोहम्मद शमी को भी आउट कर, पंजाब को लगातार दो गेंदों में दो झटका दे दिया।
 

15 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 126/8 रवि बिश्नोई (0) और शेल्डन कॉट्रेल (0)
 

विज्ञापन
11:03 PM, 08-Oct-2020

मुजीब-उर-रहमान आउट, छठा विकेट गिरा



14 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 126/6 निकोलस पूरन (77) और रवि बिश्नोई (0)

10:57 PM, 08-Oct-2020

राशिद खान ने मंदीप सिंह को क्लीन बोल्ड किया। 13 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 117/5 निकोलस पूरन (68) और मुजीब-उर-रहमान (1)

10:52 PM, 08-Oct-2020

पांचवां विकेट गिरा

राशिद खान ने मंदीप सिंह को क्लीन बोल्ड किया। 13 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 117/5 निकोलस पूरन (68) और मुजीब-उर-रहमान (1)
 

10:44 PM, 08-Oct-2020

ग्लेन मैक्सवेल रन आउट

किंग्स इलेवन पंजाब का चौथा विकेट गिरा। अहम समय में मैक्सवेल आउट। प्रियम गर्ग का बेहतरीन थ्रो और 12 गेंदों में सात रन बनाकर उनकी पारी का अंत हुआ। 11 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 105/4 निकोसल पूरन (64)
 

10:38 PM, 08-Oct-2020

10वें ओवर में 5 रन आए

10 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 96/3 निकोसल पूरन (58) और ग्लेन मैक्सवेल (5)

10:34 PM, 08-Oct-2020

पंजाब के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी

10:31 PM, 08-Oct-2020

निकोलस पूरन की तूफानी फिफ्टी

अब्दुल समद को निकोलस पूरन ने रिमांड पर लिया। चार छक्के और एक चौके के साथ ओवर से कुल 28 रन आए। नौ ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 91/3 निकोसल पूरन (56) और ग्लेन मैक्सवेल (2)
 

10:25 PM, 08-Oct-2020

राशिद खान ने सिर्फ 2 रन दिए

अपने पहले ओवर और पारी के 8वें ओवर में राशिद ने दो रन दिए। आठ ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 63/3 निकोसल पूरन (28) और ग्लेन मैक्सवेल (2)

10:20 PM, 08-Oct-2020

केएल राहुल 11 रन बनाकर आउट

पंजाब मुश्किल में लग रही है। सात ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 61/3 निकोसल पूरन (13) और ग्लेन मैक्सवेल (1)
 

10:15 PM, 08-Oct-2020

पावरप्ले में स्कोर 45/2

छठे ओवर में आठ रन आए। छह ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 45/2 केएल राहुल (11) और निकोसल पूरन (13)
 

10:10 PM, 08-Oct-2020

पंजाब का दूसरा विकेट गिरा

प्रभसिमरन सिंह के रूप में पंजाब को दूसरा झटका। खलील अहमद ने दूसरी गेंद पर अपना पहला मैच खेल रहे प्रभसिमरन को प्रियम गर्ग के हाथों लपकवाया। पांच ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 37/2 केएल राहुल (11) और निकोसल पूरन (6)
 

10:05 PM, 08-Oct-2020

चार ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 27/1 केएल राहुल (10) और प्रभसिमरन सिंह (7)

10:00 PM, 08-Oct-2020

तीसरे ओवर से छह रन आए

तीन ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 20/1 केएल राहुल (10) और प्रभसिमरन सिंह (1)

09:54 PM, 08-Oct-2020

पहला विकेट गिरा, मयंक आउट

तीसरी गेंद पर डेविड वार्नर की चुस्त फिल्डिंग ने मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेज दिया। केएल राहुल के साथ खराब सामंजस्य इस विकेट का कारण बना। छह गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए।
 
दो ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 14/1 केएल राहुल (5) और प्रभसिमरन सिंह (0)

09:48 PM, 08-Oct-2020

पहले ओवर से 9 रन आए

09:44 PM, 08-Oct-2020

मैच शुरू

09:40 PM, 08-Oct-2020

मैच शुरू होेने वाला है

09:32 PM, 08-Oct-2020

 

 

09:27 PM, 08-Oct-2020

KXIP को 202 रन का लक्ष्य

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉनी बेयरस्टो (97) और डेविड वार्नर (52) के दम पर स्कोरबोर्ड पर 201/6 टांगे। अब किंग्स इलेवन पंजाब को इस विशाल लक्ष्य का पीछा करना है। जॉनी बेयरस्टो अपने शतक से चूके। पंजाब के रवि बिश्नोई ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए।
 

09:23 PM, 08-Oct-2020

अभिषेक शर्मा आउट

आखिरी ओवर के शुरुआती चार गेंदों में एक छक्का, चौका समेत 12 रन लुटा चुके, शमी ने पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट कर अपना पहला विकेट लिया।

09:16 PM, 08-Oct-2020

पांचवां विकेट गिरा

प्रियम गर्ग आउट। यह 19वीं गेंद पर हैदराबाद का गिरने वाला पांचवां विकेट था। इस युवा बल्लेबाज को दूसरे युवा गेंदबाज ने पहली ही गेंद पर आउट कर खाता तक खोलने नहीं दिया। हालांकि इस ओवर से 12 रन भी आए। पहला मैच खेल रहे अर्शदीप ने स्पैल में 33 रन देकर दो विकेट भी झटके। 19 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 187/5 केन विलियमसन (7) और अभिषेक शर्मा (11)

09:13 PM, 08-Oct-2020

हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा

रवि बिश्नोई ने लगातार दूसरे ओवर में विकेट लिया। इस बार अब्दुल समद (8) को निशाना बनाया, जो बड़ा शॉट मारने के प्रयास में बाउंड्री पर अर्शदीप सिंह द्वारा लपके गए। 18 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 175/4 केन विलियमसन (6) और प्रियम गर्ग (0)

09:07 PM, 08-Oct-2020

तीसरा विकेट गिरा, मनीष पांडेय भी आउट

सात गेंद पर हैदराबाद को तीसरा झटका। नए बल्लेबाज मनीष पांडेय को युवा पेसर अर्शदीप सिंह ने अपनी ही गेंद पर लपककर लीग का पहला विकेट चटकाया। सफलता के साथ ओवर से कुल चार रन आए। 17 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 165/3 अब्दुल समद (1) और केन विलियमसन (3)

09:03 PM, 08-Oct-2020

अब क्रीज पर दोनों नए बल्लेबाज

16 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 161/2 मनीष पांडेय (1) और अब्दुल समद (0)

08:53 PM, 08-Oct-2020

एक ही ओवर में वार्नर और बेयरस्टो आउट

कप्तान डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी हुई। यह दोनों के बीच पांचवीं शतकीय पार्टनरशिप थी। 16वें ओवर की पहली गेंद पर स्लॉग स्विप करने के प्रयास में रवि बिश्नोई ने पहले डेविड वार्नर (40 गेंदों में 52 रन) को आउट किया तो चौथी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को शतक से रोक दिया। वह 55 गेंदों में 97 रन बनाकर आउट हुए। रवि बिश्नोई ने एक ही ओवर में हैदराबाद के दोनों सलामी बल्लेबाजों को निपटाया।

08:48 PM, 08-Oct-2020

15वें ओवर में सिर्फ छह रन आए

15वें ओवर में सिर्फ 6 रन आए। 15 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 1604/0 डेविड वार्नर (52) और जॉनी बेयरस्टो (97)

08:43 PM, 08-Oct-2020

KXIP के खिलाफ डेविड वार्नर का लगातार नौवां अर्धशतक

14वें ओवर में 16 रन आए। 14 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 154/0 डेविड वार्नर (50) और जॉनी बेयरस्टो (94)
 

08:38 PM, 08-Oct-2020

13 ओवर में स्कोर 138/0

13 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 138/0 डेविड वार्नर (47) और जॉनी बेयरस्टो (81)

08:33 PM, 08-Oct-2020

युवा पेसर अर्शदीप सिंह ने ओवर में खासा प्रभावित किया। ओवर से 10 रन जरूर आए, लेकिन दोनों बल्लेबाजों को बांधे रखा। बड़ा शॉट नहीं मारने दिया। 12 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 130/0 डेविड वार्नर (46) और जॉनी बेयरस्टो (74)

08:28 PM, 08-Oct-2020

08:24 PM, 08-Oct-2020

11वें ओवर में 20 रन

ग्लेन मैक्सवेल के 11वें ओवर में 20 रन आए। जॉनी बेयरस्टो ने ओवर में दो छक्के और एक चौका मारा। 11 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 120/0 डेविड वार्नर (41) और जॉनी बेयरस्टो (72)

08:19 PM, 08-Oct-2020

जॉनी बेयरस्टो का अर्धशतक, टीम के 100 रन पूरे

28 गेंदों में इंग्लिश विकेटकीपर ने पसाचा पूरा किया। टीम के 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 100 रन भी पूरे। 10 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 100/0 डेविड वार्नर (40) और जॉनी बेयरस्टो (53)
 

08:15 PM, 08-Oct-2020

एक और बड़ा ओवर, 11 रन आए

मुजीब को उनके तीसरे ओवर में 11 रन पड़े। नौ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 93/0 डेविड वार्नर (39) और जॉनी बेयरस्टो (48)

08:10 PM, 08-Oct-2020

रवि बिश्नोई ने 8वें ओवर में 18 रन दिए

अपना पहला ओवर फेंक रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की बेयरस्टो ने धुनाई कर दी। आखिरी तीन गेंदों में क्रमश: 6, 4 और 6। आठ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 82/0 डेविड वार्नर (30) और जॉनी बेयरस्टो (46)

08:05 PM, 08-Oct-2020

किंग्स इलेवन पंजाब को विकेट की सख्त जरूरत

मैक्सवेल ने अपने पहले ओवर में सिर्फ छह रन दिए। सात ओवर के बाद SRH का स्कोर: 64/0 डेविड वार्नर (29) और जॉनी बेयरस्टो (29)

07:59 PM, 08-Oct-2020

पावरप्ले में 58 रन बने

मुजीब का बढ़िया ओवर। सिर्फ छह रन दिए। यह SRH का मौजूदा सीजन में पावरप्ले का बोस्ट स्कोर है। छह ओवर के बाद SRH का स्कोर: 58/0 डेविड वार्नर (26) और जॉनी बेयरस्टो (26)
 

07:54 PM, 08-Oct-2020

वार्नर का लगातार दो चौका

पांच ओवर के बाद SRH का स्कोर: 52/0 डेविड वार्नर (24) और जॉनी बेयरस्टो (22)। शमी के इस ओवर से 11 रन आए।
 

07:49 PM, 08-Oct-2020

चौथे ओवर में बेयरस्टो ने तीन चौके मारे

शेल्डन कॉटरेल का दूसरा ओवर भी महंगा। दूसरी, तीसरी और पांचवीं गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने चौका मारा। चार ओवर के बाद SRH का स्कोर: 41/0 डेविड वार्नर (16) और जॉनी बेयरस्टो (19)
 

07:43 PM, 08-Oct-2020

तीसरे ओवर में शमी ने सात रन दिए

तीसरे ओवर की जिम्मेदारी अनुभवी मोहम्मद शमी पर थी। शॉर्ट फेंकी गई चौथी गेंद पर वार्नर ने जोरदार चौका मारा। तीन ओवर के बाद SRH का स्कोर: 26/0 डेविड वार्नर (15) और जॉनी बेयरस्टो (6)
 

07:37 PM, 08-Oct-2020

दो ओवर में स्कोर: 19/0

पहले ओवर में 13 रन आने के बाद कप्तान राहुल ने इस ओवर की जिम्मेदारी सीजन का पहला मैच खेल रहे युवा अफगानी स्पिनर मुजीब-उर-रहमान को दी। ओवर में एक चौका जरूर आया, लेकिन कुल रन केवल छ। दो ओवर के बाद SRH का स्कोर: 19/0 डेविड वार्नर (9) और जॉनी बेयरस्टो (5)
 
 

07:30 PM, 08-Oct-2020

मैच शुरू

डेविड वार्नर का साथ देने के लिए जॉनी बेयरस्टो भी क्रीज पर पहुंच चुके हैं। पहला ओवर कैरेबियाई पेसर शेल्डन कॉटरेल फेकेंगे।

 

07:27 PM, 08-Oct-2020

KXIP के खिलाफ घातक हैं डेविड वार्नर

07:24 PM, 08-Oct-2020

दोनों टीम की प्लेइंग XI

07:22 PM, 08-Oct-2020

पंजाब की टीम में तीन बदलाव

लगातार तीन हार झेल चुकी किंग्स इलेवन पंजाब ने इस मैच में तीन बदलाव किए हैं। क्रिस गेल को एकबार फिर टीम में जगह नहीं मिली है। हसप्रीत बरार, सरफराज खान और इंग्लिश पेसर क्रिस जॉर्डन के बदले प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह और अफगानी स्पिनर मुजीब-उर-रहमान को शामिल किया गया है।
 

07:16 PM, 08-Oct-2020

किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग XI

  • बल्लेबाज: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मंदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह
  • विकेटकीपर: निकोलस पूरन
  • ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल
  • गेंदबाज: रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल, अर्शदीप सिंह, मुजीब-उर-रहमान

07:11 PM, 08-Oct-2020

हैदराबाद में एक बदलाव

भुवनेश्वर कुमार के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद हैदराबाद की पैट बैटरी कमजोर लग रही है। खलील अहमद की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। सिद्धार्थ कौल को आज मौका नहीं मिला है। युवा खिलाड़ी अब्दुल समद एक बार फिर खुद को साबित करने में जोर लगाएंगे। सलामी बल्लेबाजी में डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ही रहेंगे तो मनीष पांडेय और केन विलियमसन मध्यक्रम की ताकत होंगे।
 

07:07 PM, 08-Oct-2020

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI

  • बल्लेबाज: डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग
  • विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो
  • ऑलराउंडर: अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान
  • गेंदबाज: खलील अहमद, टी नटराजन, संदीप शर्मा

07:01 PM, 08-Oct-2020

हैदराबाद ने जीता टॉस, KXIP पहले गेंदबाजी करेगी

KXIP पहले गेंदबाजी करेगी
 

06:57 PM, 08-Oct-2020

टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर पहुंचे

06:54 PM, 08-Oct-2020

क्या आज गेल खेलेंगे मैच?

पंजाब की बल्लेबाजी बहुत हद तक ठीक है। मगर गेंदबाजी हर मैच में फीकी पर रही है। पिछले मैच में पंजाब की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि हैदराबाद के खिलाफ केएल राहुल क्रिस गेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल करते हैं या नहीं।

06:48 PM, 08-Oct-2020

भुवी पूरे टूर्नामेंट से बाहर

हैदराबाद के लिए एक चिंता की बात है कि टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मैच में चोटिल होकर इस पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो चुके हैं। 

06:40 PM, 08-Oct-2020

हार की हैट्रिक से परेशान पंजाब

कप्तान केएल राहुल के लिए निश्चित यह चिंता का विषय है। वह हैदराबाद के खिलाफ जरूर जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे। हैदराबाद की टीम भी मुंबई के खिलाफ पिछला मैच हार गई थी। मुंबई ने एसआरएच को 34 रनों से हराया था।
 

06:35 PM, 08-Oct-2020

टूर्नामेंट में किसका कैसा खेल?

डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में अभी तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें दो में जीत और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, केएल राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब ने अभी तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें एक में जीत तो चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

06:30 PM, 08-Oct-2020

IPL 2020: हैदराबाद ने 69 रन के विशाल अंतर से जीता मैच, KXIP की छह मैच में पांचवीं हार

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। 22वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब आमने-सामने हैं। यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हो रहा है।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें