फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs KKR Pitch Report Weather Update: ब्रेबॉर्न में कैसी होगी पिच, क्या होगा मौसम का मिजाज, जानें पूरी रिपोर्ट

Fri, 15 Apr 2022 12:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ब्रेबॉर्न के मैदान में अब तक बल्लेबाजों का जलवा रहा है। अब तक इस मैदान में कुल पांच मैच खेले गए हैं और पहली पारी का न्यूनतम स्कोर 177 रन रहा है। ऐसे में इस मैच में भी बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद की जा रही है। 
 
विज्ञापन
ब्रेबॉर्न स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 का 25वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। दोनों ही टीमों ने अब तक गेंदबाजों के दम पर मैच जीते हैं। इस मैच में भी कोलकाता और हैदराबाद शानदार गेंदबाजी के दम पर मैच जीतने के इरादे से उतरेंगी। यह मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां अब तक बल्लेबाजों का जलवा रहा है। इसके साथ ही ओस मैच के नतीजे में बड़ा असर डालती है और कोलकाता के पास बेहतरीन फिनिशर हैं, जो किसी भी लक्ष्य का पीछा करने की क्षमता रखते हैं। वहीं हैदराबाद की टीम के लिए बड़े लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल होगा। 
विज्ञापन


हैदराबाद ने इस सीजन में दो मैच जीते हैं और दोनों बार ओपनिंग जोड़ी ने जीत में अहम योगदान दिया है। वहीं कोलकाता के लिए रसेल, कमिंस और वेंकटेश अय्यर मैच जिताऊ पारी खेल चुके हैं। बाद में बल्लेबाजी करने पर कोलकाता के जीतने की संभावनाएं ज्यादा होंगी। वहीं हैदराबाद के बाद में बल्लेबाजी करने पर केकेआर ओपनिंग जोड़ी को आउट कर मध्यक्रम पर दबाव डालना चाहेगी। 

कैसी रहेगी पिच
ब्रेबॉर्न स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों की मददगार रहती है और इस सीजन में भी अब तक ऐसी ही दिखा है। यहां कुल पांच मैच खेले गए हैं और सभी में बड़ा स्कोर बना है। इस सीजन पहली पारी का न्यूनतम स्कोर 177 रहा है। इस पिच से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजी बहुत आसान हो जाती है और बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट लगा सकते हैं। इसी वजह से यहां रन बनाना आसान रहता है। इस मैच में भी बड़ा स्कोर बनने की संभावना काफी ज्यादा है। 

कैसा रहेगा मौसम
मैच के दौरान तापमान 31 से 27 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं बारिश होने की संभावना 10 फीसदी है। आसामान पूरी तरह साफ रहेगा, लेकिन पहली पारी के दौरान खिलाड़ी गर्मी से परेशान हो सकते हैं। बाद में तापमान कम होगा और खिलाड़ियों को राहत मिलेगी। नमी 71 फीसदी के करीब रहने की संभावना है। नमी ज्यादा होने पर ओस का असर बहुत ज्यादा होगा। इससे बचने के लिए अस्पा 80 का प्रयोग किया जा सकता है, जिसके जरिए ओस का प्रभाव कम किया जाता है। 
विज्ञापन

हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, अब्दुल समद/श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, मार्को येन्सन, उमरान मलिक, टी नटराजन। 

कोलकाता की संभावित प्लेइंग 11
वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे/आरोन फिंच, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सैम बिलिंग्स / शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह/रसिख सलाम, पैट कमिंस, सुनील नरेन, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें