हैदराबाद की टीम लगातार तीसरी जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। वहीं कोलकाता सीजन की चौथी जीत के साथ अंक तालिका में पहला स्थान हासिल करने के इरादे से उतरेगी।
आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स का छठा मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। कोलकाता की टीम अब तक पांच में से तीन मैच जीत चुकी है और अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं हैदराबाद की टीम शुरुआत दो मैच गंवाने के बाद लय में लौटी है और लगातार दो मैच जीत चुकी है। यह टीम तीसरा मैच जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी।
विज्ञापन
दोनों ही टीमों की गेंदबाजी शानदार है, लेकिन बल्लेबाज बहुत अच्छी लय में नहीं हैं। हैदराबाद की दोनों जीत में विलियम्सन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं कोलकाता की टीम कमिंस रसेल और गेंदबाजों के दम पर तीन मैच जीत चुकी है। दोनों टीमों के पास टी20 के धुरंधर खिलाड़ियों को भरमार है। ऐसे में यह मैच बहुत ही रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला?
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला 15 अप्रैल यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच?
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला?
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम सात बजे होगा और पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं मुकाबला?
यह मुकाबला जियो टीवी और एयरटेल टीवी के जरिए मुफ्त में भी देखा जा सकता है। अगर आपके पास जियो की सिम है तो आप जियो टीवी में यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं एयरटेल की सिम होने पर एयरटेल टीवी में यह मुकाबला देखा जा सकता है।