फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs DC Playing 11: जीत की लय को कायम रखना चाहेगी दिल्ली, हैदराबाद से आज मुकाबला; पृथ्वी शॉ हो सकते हैं बाहर

Mon, 24 Apr 2023 04:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

SRH vs DC Playing 11 Prediction Today Match : पृथ्वी शॉ और मिचेल मार्श का खराब फॉर्म दिल्ली की टीम की समस्या बना हुआ है। पृथ्वी ने पिछले छह मैचों में 12, 7, 0, 15, 0, 13 रन बनाए। पृथ्वी इस मैच में बाहर बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार पांच हार का सिलसिला पिछले मैच में तोड़ने के बाद दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल में सोमवार (24 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी तो उसका इरादा जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाने का होगा। दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन इस सत्र में अच्छा नहीं रहा है और उसे हर विभाग में निराशा हाथ लगी है। इसी वजह से उसे पहले पांच मैचों में पराजय झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद लगातार हार के बाद अब जीत की राह पर लौटना चाहेगी। वह फिलहाल छह मैचों में चार अंक लेकर नौवें स्थान पर है। टीम कागजों पर मजबूत दिखती है लेकिन बल्लेबाजों ने उसे निराश किया है। वे ना तो बड़ा स्कोर बना पाये और ना ही लक्ष्य का पीछा करने में कामयाब रहे हैं।

मिचेल मार्श - फोटो : IPL/BCCI
पृथ्वी शॉ का लचर प्रदर्शन
डेविड वॉर्नर और उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरकार गुरुवार को दिल्ली में कोलकाता नाइटराइडर्स को चार विकेट से हराकर जीत का खाता खोला। उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके केकेआर को 127 रन पर रोका। हालांकि, बल्लेबाजों में वॉर्नर और अक्षर पटेल को छोड़कर कोई नहीं चल सका। पृथ्वी शॉ और मिचेल मार्श का खराब फॉर्म टीम की समस्या बना हुआ है। पृथ्वी ने पिछले छह मैचों में 12, 7, 0, 15, 0, 13 रन बनाए। पृथ्वी इस मैच में बाहर बैठ सकते हैं।

मिचेल मार्श गेंद और बल्ले दोनों से फेल
ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला मार्श चार मैचों में दो बार खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिसकी वजह से रोवमैन पॉवेल या रिली रोसोयू को उतारा जा सकता है। युवा बल्लेबाजों के नाकाम रहने की वजह से मनीष पांडेय पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्हें अच्छी पारी खेलनी होगी ताकि आखिरी ओवरों में अक्षर खुलकर खेल सके।
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
ईशांत के आने दिल्ली की गेंदबाजी में जान आई
अनुभवी ईशांत शर्मा ने सीजन में पहला मैच खेलते हुए शानदार स्पैल डाला और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। ईशांत से इस मैच में भी टीम को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वह अपने अनुभव से टीम को लाभ पहुंचा सकते हैं। ईशांत के आने से टीम की गेंदबाजी में जान आई है।  खराब स्ट्राइक रेट के कारण आलोचना झेल रहे वॉर्नर केकेआर के खिलाफ लय में दिखे और इसे बरकरार रखना चाहेंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद:
हैरी ब्रूक, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, सरफराज खान/पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, ललित यादव, अमन खान, कुलदीप यादव, एनरिच नोर्त्जे, ईशांत शर्मा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें