फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs SRH: धोनी की कप्तानी में उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स, उमरान के तूफान को रोकने की चुनौती, जडेजा पर रहेंगी नजरें

Sun, 01 May 2022 11:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है, लेकिन अभिषेक शर्मा और ऐडन मार्कराम ने जिम्मेदारी निभाई और वे इसी अच्छे प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।
विज्ञापन
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 के 46वें मैच में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। रफ्तार के नए सौदागर उमरान मलिक पर सभी की निगाह होंगी। गत चैंपियन चेन्नई की टीम अभी तक आठ मैचों में से छह हार चुकी है। एक और हार प्लेऑफ के लिए उसकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
विज्ञापन


इस मैच से महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। सीजन शुरू होने से पहले धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी और रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। अब आठ में से छह हार के बाद जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी है और धोनी वापस से कप्तान बनाए गए हैं। अब उन पर टीम को वापस से जीत की पटरी पर लाने की जिम्मेदारी होगी।

महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ हैदराबाद का दारोमदार तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक पर होगा। वह इस आईपीएल सीजन की खोज रहे हैं। उन्होंने अपनी गेंदों की तेज गति से दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों को पस्त किया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ हालांकि हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मलिक ने 25 रन देकर पांच विकेट झटके जो आईपीएल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन से एक था। लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने से यह दायें हाथ का तेज गेंदबाज मौजूदा आईपीएल में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जम्मू के इस गेंदबाज ने अभी तक आठ मैचों में 12 के स्ट्राइक रेट से 15 विकेट झटके हैं। लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के खिलाफ मलिक को अपने साथी तेज गेंदबाजों मार्को जेनसन, भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन से अच्छे सहयोग की अपेक्षा रहेगी। खासतौर पर जेनसन से जो गुजरात के खिलाफ अंतिम ओवर में राशिद खान के आगे 22 रन का बचाव नहीं कर पाए थे।

कप्तान विलियम्सन को फॉर्म की तलाश
हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है, लेकिन अभिषेक शर्मा और ऐडन मार्कराम ने जिम्मेदारी निभाई और वे इसी अच्छे प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद चाहेगी कि राहुल त्रिपाठी और निकोलस पूरन भी बल्ले से और अधिक जिम्मेदारी उठाएं।

हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11: केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, जे सुचित/वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसेन/सीन एबॉट, टी नटराजन, उमरान मलिक।

चेन्नई को एकजुट प्रयास की जरूरत
सीएसके को खुद को टूर्नामेंट में बनाए रखने के लिए एकजुट प्रयास की जरूरत है। उनकी  बल्लेबाजी इकाई के सामने हैदराबाद की गेंदबाजी की मजबूत चुनौती होगी। सीएसके की समस्याएं पिछले मैच में पंजाब किंग्स से 11 रन से हारने के साथ बढ़ गईं।

ऋतुराज गायकवाड़ का फ्लॉप शो
सीएसके खेल के सभी विभागों में असफल रही है और वे अपने नए कप्तान रविंद्र जडेजा से भाग्य पलटने की उम्मीद करना चाहेंगे। जडेजा गेंद और बल्ले दोनों से अपने फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे ताकि अपनी टीम को कम से कम प्ले-ऑफ में जगह बनाने का मौका दे सकें, हालांकि इस समय संभावना कम ही लगती है।
विज्ञापन

सीएसके का बल्लेबाजी विभाग को सबसे ज्यादा नुकसान सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के ‘फ्लॉप शो’ से हुआ है और यह युवा बचे हुए मैचों में फॉर्म में लौटना चाहेगा। अनुभवी रॉबिन उथप्पा और ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी जरूरत के समय प्रदर्शन करना होगा जबकि करिश्माई एमएस धोनी ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी ‘फिनिशर’ की पारी अहम रही थी।

चेन्नई की संभावित प्लेइंग-11: ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर/मोइन अली, ड्वेन ब्रावो, मुकेश चौधरी, महेश तीक्षणा, ड्वेन प्रिटोरियस।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें