झटके से हुई दिल्ली की शुरुआत
सनराइजर्स ने इस मैच के लिए सचिन बेबी और अभिनव मनोहर को प्लेइंग 11 में शामिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने टीम में बदलाव किया है। कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि मुकेश कुमार की जगह टी नटराजन को टीम में शामिल किया गया है। दिल्ली की झटके से शुरुआत हुई। पैट कमिंस ने करुण नायर को पहली ही गेंद पर आउट किया। कमिंस की गेंद करुण के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों में गई।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: रोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर क्यों उतार रही मुंबई इंडियंस? जयवर्धने ने किया बड़ा खुलासा