2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग का दाग झेलने से क्रिकेट से दूर हुए श्रीसंत ने कोर्ट से मिली राहत के बाद क्रिकेट में फिर वापसी कर ली है। श्रीसंत पर मैच फिक्स करने का आरोप लगा था।
हालांकि कुछ दिन पूर्व दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने श्रीसंत को राहत दी और उन पर लगे सभी आरोप हटा दिए।
कोर्ट से सिर्फ श्रीसंत ही नहीं राजस्थान रॉयल्स के तत्कालीन क्रिकेटर अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण को भी राहत मिली है। तीनों क्रिकेटर इन आरोपों के चलते जेल भी जा चुके है।