फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बदनाम' श्रीसंत ने गूगल से भी बनाए लाखों

Sat, 18 May 2013 06:58 PM IST
नई दिल्ली/संतोष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पॉट फिक्सिंग ने क्रिकेटर श्रीसंत को बेशक बदनाम किया हो, लेकिन सर्च इंजन गूगल पर इनका जलवा कायम हुआ है। श्रीसंत आईसीएसी व एसएससी परीक्षा परिणाम, नई रिलीज फिल्म औरंगजेब और पाक चुनाव पर भारी पड़े।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में श्रीसंत को दूसरों के मुकाबले 100 फीसदी ज्यादा सर्च किया गया। लोगों की दिलचस्पी इनके क्रिकेट कैरियर से लेकर निजी जीवन के बारे में भी रही।

गूगल ट्रेंड के पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों पर गौर करें तो श्रीसंत को एक लाख से ज्यादा हिट मिले हैं। 16 मई को लोगों की दिलचस्पी उनकी गिरफ्तारी, स्पॉट फिक्सिंग, आईपीएल और उनकी टीम के साथ उनके निजी जीवन के बारे में भी दिखी।
विज्ञापन


जानकारी इस बारे में भी जुटाई गई कि क्रिकेट के अलावा उनकी दूसरी पसंदगी-नापसंदगी क्या है। इसके साथ अजीत चंदीला, अंकित चव्हाण व राहुल द्रविड़ के बारे में लोगों ने रूचि दिखाई।

खास बात यह कि इस बीच पाकिस्तान में चुनाव हुए, आईसीएसई व एसएसई परीक्षा परिणाम आए और नई फिल्म औरंगजेब भी रिलीज हुई। लेकिन कोई मुद्दा श्रीसंत के नजदीक नहीं पहुंच सका। नेट सर्फिंग के मामले में सभी को आधे से कम हिट मिले।

वहीं, गूगल सर्च इंजन का सर्फिंग ट्रेंड बताता है कि इनके बारे में सबसे ज्यादा सर्फिंग फेसबुक, यू-ट्यूब, गूगल मेल के जरिए रही। फेसबुक को सौ फीसदी, जबकि यू-ट्यूब और गूगल मेल क्रमश: 45 व 30 फीसदी लोग आए।

मदर्स डे ने दी टक्कर
श्रीसंत की टक्कर मदर्स डे से रही। एक हफ्ते पहले 11 मार्च को सिर्फ मदर्स डे में लोगों ने दिलचस्पी दिखाई थी। इसके सप्ताह में सबसे बाद में फिक्सिंग खुलासे के बाद भी इनको करीब एक लाख के करीब हिट मिले थे। इसमें लोगों ने संबंधित दिवस के बारे में जानकारी जुटाई थी। इसके बाद सभी मसले पचास हजार हिट का आंकड़ा भी नहीं पा सके। वहीं 8 मई को कर्नाटक चुनाव परिणाम को करीब दो लाख हिट मिली।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते के टाप हिट:
श्रीसंत: करीब एक लाख
आईसीएसई परीक्षा परिणाम: करीब पचास हजार
फिल्म औरंगजेब: करीब पचास हजार
एसएससी परीक्षा परिणाम: करीब बीस हजार
ब्रेस्ट कैंसर का इलाज मॉस्टरकॉमी: करीब पचास हजार
पाक चुनाव व नवाज शरीफ: करीब बीस हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें